'कोड नेम तिरंगा' में अपने लुक को लेकर क्या बोंलीं परिणीति चोपड़ा, किसी ने ऐसा किरदार नहीं देखा!
आने वाली फ़िल्म 'कोड नेम तिरंगा' में अपने लुक के बारे में बात करते हुए, परिणीति चोपड़ा कहती हैं: 'मैं खुद को एक नए अवतार में पेश करने के लिए फिर से वापस आ गई हूं, और आज से पहले मुझे किसी ने ऐसे किरदार में नहीं देखा होगा!' संदीप और पिंकी फरार (SAPF), द गर्ल ऑन द ट्रेन और साइना जैसी 3 लगातार हिट फ़िल्मों में शानदार प्रदर्शन करने वाली परिणीति चोपड़ा अपनी अगली फ़िल्म 'कोड नेम तिरंगा' के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए वापस आ गई है।
सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म में उनका लुक सामने आते ही उन्होंने नेटिज़न्स के बीच तहलका मचा दिया और लोग उनके इस नए लुक को देखकर हैरान रह गए। बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस ने कहा,

"मैं खुद को एक नए अवतार में पेश करने के लिए फिर से वापस आ गई हूं, और आज से पहले मुझे किसी ने ऐसे किरदार में नहीं देखा होगा! मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि मैं लीक से हटकर कंटेंट वाली फ़िल्मों में काम करूं,
क्योंकि मैं ऐसी ही हूं। साथ ही, मैंने हमेशा दर्शकों के सामने कुछ नया पेश करने और पहले से बेहतर प्रदर्शन करने उसकी कोशिश की है।" इसके अलावा, उन्होंने बताया कि, "फ़िल्म के पोस्टर में मेरे हाथों में बंदूक है और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं,
जो ऑडियंस के लिए इस फ़िल्म में सभी चीजों का सिर्फ एक टीज़र है। यह तो मेरे किरदार की सिर्फ एक झलक है और मैं आपको यकीन दिलाती हूं कि इस फ़िल्म को देखने के बाद दर्शक हैरत में पड़ जाएंगे और उन्हें बड़ा अचरज महसूस होगा।"


Click it and Unblock the Notifications