विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत? सचिन का रिकॉर्ड तोड़ छाए हैं मॉडर्न मास्टर!

Ranaut on Virat Kohli- कंगना रनौत जो कि सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं वो इस वक्त अपने एक और पोस्ट को लेकर खबरें में हैं। इस वक्त उन्होने इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे शानदार बल्लेबाद विराट कोहली को लेकर कुछ लिखा है।
दरअसल हाल ही में भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप सेमीफाइनल मैच के दौरान उन्होने जैसा खेल दिखाया वो काफी बेहतरीन था। इसी को लेकर कंगना रनौत ने विराट की तारीफ की थी।
इस दौरान कई रिकॉर्ड्स भी टूटे और मुंबई में मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़कर विराट ने अपना 50वां वनडे शतक बनाया। कंगना ने विराट की तारीफ करते हुए उन्हें 'महान इंसान' बताया है।
वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "कितना अद्भुत!! यह श्री कोहली द्वारा स्थापित की गई महान मिसाल भी है कि वह उन लोगों से कैसा व्यवहार करना चाहेंगे जो उनके रिकॉर्ड तोड़ते हैं, उन्हें उस धरती की पूजा करनी चाहिए जिस पर वह चलते हैं... वंडरफुल और बेहतरीन चरित्र वाले महान व्यक्ति, वह इसी के हकदार हैं।''
कंगना रनौत का विराट के लिए ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है। हालांकि विराट कोहली की तरफ से कंगना रनौत के इस पोस्ट पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आय़ा है। देखने वाली बात होगी कि वो कब इसको लेकर जवाब देते हैं।
विराट कोहली ने जब वनडे में सचिन के शतकों की रिकॉर्ड तोड़ा तो वो लम्हा काफी शानदार था। स्टेडियम में अनुष्का शर्मा थीं और सामने ही सचिन तेंदुलकर बैठे थे। विराट कोहली ने जैसे 50वां शतक मारा हर तरफ उनका नाम सुनाई दे रहा था।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि सचिन के 100 शतकों बराबरी वो कर पाते हैं या नहीं। इस वक्त विराट कोहली के कुल 79 शतक हैं। सचिन की रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उनको 21 शतक और बनाने हैं।


Click it and Unblock the Notifications