बजरंगी भाईजान सीक्वल की स्क्रिप्ट को लेकर क्या बोल गए कबीर खान? सलमान खान ने किया था ऐलान!

सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान को लेकर कुछ समय पहले चर्चा हुई थी। सलमान खान ने एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया था जिसके बाद से बजरंगी भाईजान के सीक्वल को लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया था। दरअसल सलमान खान एक अतिथि के रूप फिल्म 'आरआरआर' कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे और इस दौरान उन्होने कहा था कि..

एसएस राजामौली के पिता, केवी विजयेंद्र प्रसाद, 'बजरंगी भाईजान' के पटकथा लेखक के साथ उनके अच्छे संबंध हैं और दोनों अगली कड़ी में सहयोग करेंगे। इसके बाद ऐसी खबरें आईं थीं कि..

salman khan, kabir khan, सलमान खान, कबीर खान

काफी जल्दी सलमान खान बजरंगी भाईजान 2 में नजर आने वाले हैँ। लेकिन अब बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान का एक बयान सामने आया है और चर्चा में चल रहा है।

निर्देशक ने कहा है

निर्देशक ने कहा है

सलमान खान के इस निर्देशक ने कहा है कि अभी 'बजरंगी भाईजान 2' की न तो पटकथा पूरी हुई और न ही अवधारणा पूरी है। उनका मतलब था कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर किसी तरह की कोई तैयारी नहीं हुई है। कबीर खान के इस बयान के बाद फैंस फिर से उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि सलमान खान एक बार फिर से शानदार किरदार में नजर आने वाले हैं।

फिल्म का ऐलान

फिल्म का ऐलान

सलमान खान ने जब इस फिल्म का ऐलान किया तो उनके साथ एसएस राजामौली, जेआर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और करण जौहर मौजूद थे। इंडिया टुडे के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, कबीर खान ने कहा,

सलमान खान ने क्यों किया ऐलान

सलमान खान ने क्यों किया ऐलान

"वह घोषणा कुछ ऐसी है जो सलमान ने की थी। न तो पटकथा लिखी गई है, न ही विचार वास्तव में बना है। फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके बारे में हम बात कर सकें।" सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो किसी तरह का ऐलान बिना किसी प्लान के नहीं करते हैं।

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा हर्षाली मल्होत्रा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बेहतरीन काम किया था।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3, किक 2 और भाईजान जैसी शानदार फिल्मों को लेकर खबरों में चल रहे हैं और आने वाले समय में कई बड़े धमाके कर सकते हैं।

दबंग 4

दबंग 4

इसके अलावा खबर थी कि सलमान खान काफी जल्दी दबंग 4 के लिए भी काम करने वाले हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X