विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेलवन 1 के Box Office पर Clash को लेकर क्या बोले ऋतिक रोशन?
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की थ्रिलर ड्रामा विक्रम वेधा काफी चर्चा में और इसको लेकर फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और आगामी 30 सितंबर, 2022 को विक्रम वेधा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विक्रम वेधा के अलावा मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 1 भी चर्चा में है और बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों फिल्में भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इस फिल्म के इस क्लैश पर विक्रम वेधा के निर्देशक पुष्कर और गायत्री ने भी एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि, पोन्नियिन सेलवन की क्लैश को बॉक्स ऑफिस की लड़ाई के रूप में नहीं देखा जा रहा है।
Recommended Video

इस फिल्म को लेकर अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी बयान चर्चा में है। उनसे इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर क्लैश को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होने कहा "मैंने किताब नहीं पढ़ी है।
तो, मेरे लिए यह सिर्फ विक्रम वेधा है, मुझे बस इतना ही पता है।" इससे इतना तय है कि ऋतिक रोशन अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनको विश्वास है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने वाली है।
इस फिल्म के साथ साथ पोन्नियिन सेलवन 1 भी काफी चर्चा है क्योंकि इस स्टारकास्ट भी दमदार है। ऐश्वर्या राय बच्चन भी शानदार किरदार निभातीं इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। वो काफी समय के बाद वापसी कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications