लाल सिंह चड्ढा के पंजाबी डायलॉग्स को लेकर क्या बोल गए गिप्पी ग्रेवाल? चौंक जाएंगे आप!
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा बेशक बॉक्स ऑफिस पर फेल रही हो लेकिन आमिर खान की इस कहानी ने लोगों के दिलों को छुआ जरूर है। लेकिन किसी ना किसी तरह की बातें इस फिल्म को लेकर होती ही रहीं हैं। इस वक्त पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने लाल सिंह चड्ढा को लेकर एक बात कही जो कि चर्चा में है। उन्होने कहा कि लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने फिल्म में कुछ पंजाबी संवादों को दोबारा डब करें।
उनका कहना है कि उनके सुझाव को सही से नहीं लिया गया है। ग्रेवाल और उनकी टीम ने फिल्म के निर्माण के दौरान पंजाबी बोली को ठीक करने में आमिर खान फिल्म के निर्माताओं की सहायता की थी। डीएनए के साथ एक नवीनतम साक्षात्कार में,

ग्रेवाल ने साझा किया कि जब तक वह और उनकी टीम फिल्म के पंजाबी लहजे और उच्चारण पर काम कर रहे थे, तब तक सब कुछ सही था। लेकिन जब अभिनेता ने फिल्म की कुछ झलकियाँ देखीं,
तो उन्हें वह सही नहीं लगी और उन्होंने इसे लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं के ध्यान में लाया। उन्होंने फिल्म में आमिर के प्रदर्शन की भी सराहना करते हुए कहा कि फिल्म को खूबसूरती से वर्णित किया गया है।
Recommended Video
हालांकि अब इस फिल्म को दोबारा डब किया जाता है या नहीं इस पर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस को उम्मीद है कि फिल्म विदेश में अच्छा काम करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











