Pathaan Controversy को लेकर ये क्या बोल गए अर्जुन कपूर? चर्चा में अभिनेता का बयान

अर्जुन कपूर इस वक्त अपनी फिल्म कुत्ते को लेकर बिजी हैं और आए दिन इसको लेकर किसी ना किसी तरह की खबर आती रहती। हालांकि वो टीम के साथ फिल्म का प्रमोशन काफी तेजी से कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म पठान अपने टीजर लॉन्च के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। सबसे पहले #BoycottBollywood अभियान के तहत इसको लेकर विवाद हुआ था फिर बेशरम रंग को लेकर काफी बवाल हुआ।
इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकिनी पहनी थी जिसके बाद कई लोगों का कहना था कि उनकी भावनाएं आहत हो गई हैं। लेकिन इस वक्त अर्जुन कपूर ने शाहरुख खान की फिल्म और उसके विरोध को लेकर एक बात कही है जो कि खबरों का हिस्सा है।
उन्होने कहा, "हमें अपने सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार पर भरोसा करना होगा क्योंकि वे एक साथ काम करते हैं। मुझे लगता है कि लोकतंत्र में हर किसी को एक राय का अधिकार है, लेकिन हमें कलाकारों के रूप में वह करना है जो फिल्म की मांग है और उस प्रामाणिकता पर टिके रहना है।"

बयान काफी चर्चा में है
इसके बाद उनका बयान काफी चर्चा में है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। इस दौरान अर्जुन कपूर इंडिया टुडे से बात कर रहे थे।

स्टारकास्ट
कुत्ते की बात करें तो अर्जुन कपूर की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं और उनके साथ राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, शार्दुल भारद्वाज, कुमुद मिश्रा और कोंकणा सेन शर्मा जैसे सितारे इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

13 जनवरी
25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पठान से कुछ दिन पहले इस शुक्रवार, 13 जनवरी सिनेमाघरों में आएगी।

लोगों ने एंजॉय किया था
हालांकि फिल्म कैसी रहती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, हालांकि फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था और लोगों ने एंजॉय किया था।


Click it and Unblock the Notifications











