'अपनी ड्रेस या लिपस्टिक को कभी दोष मत दो!' ऐश्वर्या राय का ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से हो रहा वायरल

Aishwarya Rai Bachchan Street Harassment Message: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ (स्ट्रीट हैरेसमेंट) के खिलाफ एक नया मैसेज दिया है। यह मैसेज उन्होंने लोरियल पेरिस के Stand Up ट्रेनिंग कैंपेन के लिए बनाए गए वीडियो में शेयर किया।
ऐश्वर्या राय ने दिया मैसेज
काफी समय से ब्रांड से जुड़ी ऐश्वर्या वीडियो में महिलाओं से कहती हैं कि वे किसी भी तरह की छेड़छाड़ के लिए खुद को दोष न दें। ऐश्वर्या कहती हैं- "स्ट्रीट हैरेसमेंट... उससे कैसे निपटें? आंखें झुकाकर? नहीं। प्रॉब्लम का आंख मिलाकर सामना करें। सिर ऊंचा रखें। मेरा शरीर, मेरी पहचान, मेरी कीमत, इन पर कभी समझौता मत करो। खुद पर शक मत करो। अपने लिए खड़े हो। अपने कपड़ों या मेकअप को दोष मत दो। स्ट्रीट हैरेसमेंट कभी भी आपकी गलती नहीं होती।"
लोगों ने की तारीफ
उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब तारीफ मिली। कई यूजर्स ने इसे जागरूकता बढ़ाने वाला और जरूरी मैसेज बताया। किसी ने इसे 'बहुत पावरफुल वीडियो' कहा तो किसी ने लिखा- 'इस मुद्दे पर किसी को तो बोलना ही था।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2' में दिखी थीं, जिसने दुनियाभर में 344 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके अलावा, इस साल की शुरुआत में वह पेरिस फैशन वीक में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई खास शेरवानी पहनी थी, जिसे चमकदार डायमंड कफ्स और लेयर्ड डिजाइन से सजाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











