..................... What are Bollywood stars doing this New Year? | फिल्मी सितारों का न्यू ईयर - Hindi Filmibeat

फिल्मी सितारों का न्यू ईयर

By Staff

बॉलीवुड सितारे अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करेंगे। कुछ सितारे चमक-दमक की दुनिया से दूर पहाड़ों और समुद्र के किनारे समय बिताएंगे तो कुछ अपने दोस्तों और परिवार के साथ नए साल की छुट्टियां बिताएंगे। देखते हैं कौन कैसे नया वर्ष मनाता है।

सुष्मिता सेन : मैं गोवा या केरल जाऊंगी। मैंने अब तक तय नहीं किया है। मैं देश से बाहर नहीं जा सकती क्योंकि मेरी छोटी बेटी के पास अभी पासपोर्ट नहीं है।

शिल्पा शेट्टी : मैं समुद्र में क्रूज पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए बहुत उत्साहित हूं। अगले दो सप्ताह तक में समुद्र में रहूंगी और नए साल का स्वागत जहाज पर ही करूंगी।

जयाप्रदा : मैं हैदराबाद में अपनी मां के साथ रहूंगी। मेरा विश्वास है कि नव वर्ष या किसी भी पर्व के अवसर पर आपको परिवार के साथ होना चाहिए। अगले दिन काम पर लौटने से पहले मैं हर साल की तरह तिरूपति बालाजी मंदिर जाऊंगी।

फरदीन खान : इस साल हम पहाड़ों पर जा रहे हैं। मैं नव वर्ष की खुशियां मनाने के लिए अपनी पत्नी (नताशा) के साथ शिमला में पांच दिन की छुट्टियां बिताऊंगा।

मुग्धा गोडसे : इस बार नव वर्ष की पूर्व संध्या के मौके पर मैं काम करूंगी और बचा हुआ समय परिवार के साथ बिताऊंगी।

सेलिना जेटली : मैं मुंबई में जेडब्ल्यू मैरीओट में प्रस्तुति दूंगी। इसका मतलब है कि मैं नव वर्ष में पैसा कमाऊंगी।

मिनिशा लांबा : नव वर्ष पर अपने दोस्तों के साथ जा रही हूं।

मनोज वाजपेयी :
मैं दिल्ली में परिवार के साथ घर में ही 2010 का स्वागत करूंगा।

सुखविंदर सिंह : मैं घर पर ही दोस्तों के साथ नव वर्ष का स्वागत करूंगा। मैं गाना गाऊंगा और नृत्य करूंगा।

पूरब कोहली : मैं नव वर्ष की शुरुआत के दिन मुंबई में समय बिताऊंगा। मैं पूरे आठ साल बाद मुंबई में नया साल मनाऊंगा।

रणविजय : मैं बहुत लंबे समय बाद अपने गृह नगर जालंधर जा रहा हूं। मैं परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस और नव वर्ष मनाऊंगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X