''मैं शाहरूख खान के साथ एक 'जबरदस्त' रोमांटिक फिल्म करना चाहती थी....''
यह कहना है बॉलीवुड की लेडी सुल्तान अनुष्का शर्मा का। जी हां, यह तो हम आपको बता ही चुके हैं कि इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म में शाहरूख खान के साथ अनुष्का शर्मा का लॉक किया गया है। फिल्म अगस्त में फ्लोर पर आ जाएगी। यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म होगी।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा- मैं हमेशा से शाहरूख खान के साथ एक सुपर रोमांटिक फिल्म करना चाहती थी। रब ने बना दी जोड़ी रोमांटिक नहीं थी, क्योंकि फिल्म के ज्यादातर पार्ट में मुझे पता ही नहीं था कि शाहरूख हैं कौन? इम्तियाज अली की फिल्म स्वीट, हैप्पी, रोमांटिक है..
''मेरे लिए शाहरूख खान, सलमान खान कोई कंपिटिशन नहीं हैं....''
अनुष्का ने इम्तियाज अली के साथ काम करने की खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप को दिखाने का इम्तियाज अली का अंदाज काफी अलग है। इम्तियाज रिश्तों को काफी गहराई के साथ देखते हैं और पर्दे पर उतारते हैं।
''मैं तो रोमांस करता हूं.. कुश्ती आमिर, सलमान खान ही संभाल लेंगे.....''
इसके साथ ही अनुष्का ने एक सीक्रेट शेयर करते हुए कहा कि इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' देखने से पहले मेरा फिल्मों में आने का कोई प्लान नहीं था। लेकिन जब वी मेट देखकर मुझे अहसास हुआ कि मैं भी कुछ ऐसा करना चाहती हूं। शाहरूख और इम्तियाज अली के साथ एक साथ काम करने का मेरा सपना अब पूरा होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

