''सलमान खान ने खुद ही मेरी फिल्म का प्रमोशन किया.. हम साथ साथ हैं..''
जी हां, यह तो आपको याद ही होगा कि कुछ दिनों पहले सलमान खान ने ट्विटर पर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'रूस्तम' का प्रमोशन करते हुए एक वीडियो डाला था। जहां सलमान ने अपने फैंस से कहा कि 12 अगस्त को जाकर रूस्तम देंखे।
लिहाजा, जब इस बारे में अक्षय कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'सलमान खान ने यह खुद ही किया है.. यह दिखाता है कि हम सब साथ साथ हैं.. हर साल बॉलीवुड में 180 फिल्मों के लगभग रिलीज होती है। हम सब किसी रेस में नहीं भाग रहे कि सामने वाले को धक्का देकर आगे बढ़ जाएं.. '
BOX OFFICE: एक फिल्म.. और सलमान, शाहरूख.. सभी अक्षय कुमार से पीछे!
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि, बॉलीवुड में बहुत काम है और काफी कम एक्टर- एक्ट्रेस हैं.. यहां हम सबके लिए बहुत जगह है.. किसी का कोई कंपिटिशन नहीं है। हम्ममम.. कहीं ना कहीं, हम भी सुपरस्टार की बातों से सहमत हैं। खासकर तीनों खान और अक्षय कुमार की दोस्ती देखकर तो जरूर ऐसा लगता है।
यहां जानते हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


