संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड्स का टूटा रिकॉर्ड, इस क्रिकेटर ने इतनी लड़कियों संग बनाए रिलेशन? नंबर जानकर दंग..

Tino Best Girlfriends- फिल्म संजू में आपने देखा होगा कि संजय दत्त एक खुलासा करते हैं कि उनकी कितनी गर्लफ्रेंड्स अब तक रही हैं और कितने लोगों के साथ रिलेशनशिप में वो रहे हैं। इस दौरान वो जो नंबर बताते हैं वो काफी चौकाने वाला होता है।
लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसमें संजय दत्त के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जा हां, हम बात कर रहे हैं एक वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर की जिसने अपनी गर्लफ्रेंड्स की संख्या बताकर सबको हैरान कर दिया है।
इस तेज गेंदबाज का नाम टिनो बेस्ट है जो कि काफी ज्यादा समय तर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं। उनका क्रिकेटर करियर काफी छोटा रहा है लेकिन ये कारनामा शायद सबसे बड़ा है। टिनो बेस्ट ने इसका खुलासा अपनी आटोबायोग्राफी में किया है।
संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड्स थीं
फिल्म संजू में संजय दत्त को लेकर खुलासा हुआ था कि अब तक उनकी कुल 308 गर्लफ्रेंड्स रही हैं और इस नंबर ने सबको हैरान कर दिया था। आत्मकथा में टिनो बेस्ट का कहना है कि उनके क्रिकेट करियर में उनकी करीब 500 से अधिक महिलाओं के साथ रिलेशनशिप रहे हैं।
इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और उनको यकीन नहीं हो रहा है। टिनो बेस्ट के इस खुलासे ने संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड की लिस्ट को काफी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि इस मामले में सुपरस्टार का किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। टिनो बेस्ट फिलहाल हर तरह के क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। इस खुलासे के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
हालांकि टिनो बेस्ट का ये दावा कितना सच है इसकी जानकारी सिर्फ उन्ही को है। आत्मकथा में इस लाइन के सामने आने के बाद अपने करियर से ज्यादा वो इस बात को लेकर अब चर्चा में है। टिनो बेस्ट को काफी पसंद किया जाता था लेकिन वो लंबे समय के लिए अपने देश के लिए नहीं खेल पाए।


Click it and Unblock the Notifications