रोड शो में जीप पर सेल्फी लेने चढ़े फैन को जया बच्चन ने मारा जोरदार धक्का, Video देख भड़के फैंस
जया बच्चन एक बार फिर से अपने गर्म बर्ताव के कारण खबरों में छाई हुई हैं। जया बच्चन बीते कुछ सालों में एक्टिंग से अधिक राजनीति में सक्रिय हैं। वह अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के बीच जया बच्चन हाल ही में चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल पहुंची।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का प्रचार करने पहुंची समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सासंद जया बच्चन ने अपने एक फैन को सेल्फी लेते समय धक्का मार दिया, उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि जया बच्चन को देखने के लिए लोगों का हुजूम उड़ा था। ऐसे में जया बच्चन ने अपना आपा खो दिय और सेल्फी लेने वाले को धक्का मार दिया। सोशल मीडिया पर जया बच्चन पर फैंस जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं उनका इस बर्ताव की आलोचना की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications