क्या नशे में धुत थीं मलाइका और करीना? गर्ल गैंग के इस वीडियो को देखकर दंग रह गए लोग!

Malaika Kareena Drunk Video- कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा सामने आता है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होता है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा का वायरल हो रहा है।
इसके अलावा उनके साथ करिश्मा कपूर भी दिख रही है। ये काफी पुराना वीडियो है और अभिनेत्रियों पर कई आरोप लग रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस वीडियो में ये हसीनाएं नशे में हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लड़खड़ाते दिखे कदम
वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको दिखेगा कि मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान काफी काफी संभाल के कदम रख रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये नशे में धुत थीं। गर्ल्स नाइट के बाद इस तरह का अंदाज लोगों को शक करने पर मजबूर कर रहा था।
इस वीडियो में ये सभी रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं और पैपराजी के लिए पोज देती हैं। वायरल हो रहे वीडियो को thesantabanta नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया था।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''लड़कियाँ कुछ ना करे, सांस लेना बंद करदे???'' एक ने लिखा, ''तो समस्या क्या है? क्या वे अपना जीवन नहीं जी सकते?'' एक ने लिखा, करीना कुछ इस तरह थीं- "झुंड बना के चलो, मुझे कोई शर्म नहीं है ये बताने में कि मुझे डर हुआ है" एक ने लिखा, ''इससे क्या फ़र्क पड़ता है, कम से कम वे अधिकांश पुरुषों की तरह उल्टियाँ नहीं कर रहे हैं और सड़कों पर नहीं लोट रहे हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications