हर कपड़े को पहनने की एक उम्र होती है - प्रियंका की ओवर बोल्ड ड्रेस पर बोले डिज़ाइनर वेंडेल रॉड्रीक्स
हाल ही में ग्रैमी अवार्ड्स के दौरान प्रियंका चोपड़ा की सुपर बोल्ड ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा था। उनकी ड्रेस की तुलना जेनिफर लोपेज़ की ड्रेस से की गई। हालांकि प्रियंका को अपनी ड्रेस के लिए काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। उनकी ड्रेस कुछ ज़्यादा ही बोल्ड थी और लोगों की राय में प्रियंका पर बिल्कुल नहीं जंच रही थी।
अब डिज़ाइनर वेंडेल रॉड्रीक्स ने इस ड्रेस के बारे में बात करते हुए कहा कि हर कपड़े को पहनने की एक सही उम्र होती है। लेकिन तुरंत ही वेंडेल को Body shaming और age shaming का पाठ पढ़ाया गया।

इसके बाद वेंडेल ने साफ किया कि उन्होंने कहीं भी प्रियंका के शरीर के बारे में बात नहीं की। उन्होंने केवल ड्रेस के बारे में बात करते हुए कहा कि वो ड्रेस उन पर नहीं जंच रही थी।
हालांकि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी वेंडेल पर भड़क चुकी हैं और उन्हें नकली कहा है। मधु चोपड़ा का कहना है कि प्रियंका ने बहुत मेहनत से हॉलीवुड में अपना नाम बनाया है और इसलिए लोगों को सोच समझकर उस पर कमेंट करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











