एक साल में करन के शो टेलीविजन पर

By Staff

अपने मित्र आदित्य चोपड़ा के शो 'लिफ्ट करा दे' की सोनी चैनल पर मेजबानी कर रहे फिल्मकार करन जौहर भी टेलीविजन पर छोटे पैमाने पर नई शुरुआत करने जा रहे हैं। करन ने एक साक्षात्कार में कहा, "हम धर्मा प्रोडक्शंस के जरिए टेलीविजन में निश्चित ही नई शुरुआत करेंगे। हो सकता है इसमें एक साल लगे। मेरा विश्वास है कि टेलीविजन मनोरंजन का बहुत प्रभावी माध्यम है।"

उन्होंने कहा कि वह टेलीविजन माध्यम के जबरदस्त प्रशंसक हैं। करन ने बताया कि उनकी मां टेलीविजन पर उनके कार्यक्रम देखना पसंद करती हैं और उनकी मां ने ही धर्मा प्रोडक्शन में एक टेलीविजन यूनिट शुरू करने के लिए उन्हें प्रेरित किया है।

करन ने कहा, "हम यशराज की अपेक्षा बहुत छोटे पैमाने पर टेलीविजन पर शुरुआत करेंगे। मेरे पास न तो आधारभूत चीजें हैं और ना ही आदि की तरह गंभीरता से टेलीविजन कार्यक्रम शुरू करने का ज्ञान है।"

करन ने बताया कि यशराज फिल्म्स का नया शो 'लिफ्ट करा दे' एक जनवरी से शुरू हुआ है। इस शो में विभिन्न हस्तियों के सबसे बड़े प्रशंसक की खोज की जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X