Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की नई फिल्म का ऐलान, मजेदार टीजर में दिखे एक साथ 24 सितारे

Welcome To The Jungle

Welcome To The Jungle: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को तोहफा देते हुए अभिनेता की अपकमिंग फिल्म वेलकम 3 को टीजर शेयर किया है। इस फिल्म के टीजर ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है, फैंस को टीजर काफी मजेदार लग रहा है। टीजर के साथ साथ फिल्म की रिलीज और स्टार कास्ट का भी खुलासा हो गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 का टीजर

खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के टीजर की बात करें तो ये बेहद मजेदार लग रहा है। टीजर की शुरुआत जंगल से होती है, जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट आर्मी ड्रेस पहने हुए वेलकम 3 का टाइटल सॉन्ग गाती नजर आती है। बीच में दिशा पाटनी और अक्षय कुमार की नोंक-झोंक भी होती है और फिर रवीना टंडन बीच-बचाव करती हैं। इसको देखने के बाद फैंस को काफी मजा आ रहा है, खास बात ये है कि फिल्म के जारिए से सालों बाद रवीना टंडन और अक्षय कुमार फिर से साथ में आए हैं।

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने शेयर किया टीजर

इस फिल्म टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, -" खुद को और आप सब को एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज अगर आपको ये पसंद आए और आप थैंक्स कहेंगे तो मैं वेलकम (30 कहूंगा)। इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। जिसके मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' अगले साल 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।"

वेलकम 3 के पहले के दो पार्ट रहे हिट

'वेलकम टू द जंगल', वेलकम फ्रेचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है। इसके पहले दो पार्ट सुपरहिट रहे थे और अब वेलकम 3 या 'वेलकम टू द जंगल' भी फुल ऑफ लाफ्टर की डोज लग रही है। फिल्म में बॉलीवुड के तमाम सितारों का जमघट नजर आ रहा है। देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती हैं और फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब होती है या नहीं।

फिल्म में 24 सितारें एक साथ आएंगे नजर

बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल' में पहली बार 24 एक्टर्स कैपेला परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अरशद वारसी, दलेर मेहंदी, मिका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता, मुकेश तिवारी, शारिब हाशिम, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, राहुल देव, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, सहित कईं स्टार्स धमाल मचाने वाले हैं।

फैंस को आई उदय और मजनू की याद

सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अनिल कपूर और नाना पाटेकर को याद कर रहे हैं। उनके बिना कई यूजर्स को इस फिल्म की स्टारकास्ट अधूरी लग रही है। बता दें कि वेलकम और इसके सीक्वल में दोनों अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई थी। एक बड़े वर्ग ने उदय-मजनू की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। कई यूजर्स फिल्म पर मीम्स के जरिए सवाल खड़े करते दिखे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X