..................... Welcome To The Jungle CBFC Clears Akshay Kumar Film With UA 16 Certificate After 18 Cuts - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पर चली सेंसर बोर्ड की भारी कैंची! फिल्म से काटे गए पूरे 18 सीन्स

CBFC Cut 18 Scenes From Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की मच-अवेटेड मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को सेंसर बोर्ड (CBFC) की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ में पास कर दिया। लेकिन फिल्म को इसके लिए पूरे 18 बदलाव करने पड़े।

Welcome To The Jungle

बिकिनी सीन्स और हिप मूवमेंट्स पर चली कैंची

फिल्म के सबसे चर्चित गानों में से एक में दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडीज के बोल्ड और सेंसुअल सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जाहिर की है। सेंसर बोर्ड द्वारा गाने से बिकिनी-क्लाड विजुअल्स, महिलाओं के हिप्स के क्लोज-अप शॉट्स और सेंसुअल हिप मूवमेंट्स को पूरी तरह हटाने का आदेश दिया गया है। साथ ही फिल्म में मौजूद एक अभद्र हाथ के इशारे को हटाकर उसकी जगह पर विंदू दारा सिंह का क्लोजअप शॉट भी लगाया गया है।

कश्मीर रेफरेंस और मिलिट्री टर्म्स में भी हुए बदलाव

सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म के गानों पर ही नहीं बल्कि फिल्म के स्क्रिप्ट और डायलॉग में भी बड़ा बदलाव करने के लिए कहा गया है।

1. पहले तो फिल्म से कश्मीर का एक बड़ा रेफरेंस पूरी तरीके से डिलीट करवा दिया गया है।

2. मिलिट्री टर्मिनोलॉजी से जुड़े हुए हम सुधार किए गए हैं।

3. कई जगह पर अंधा शब्द को बदलकर ढीला कर दिया गया।

4. फिल्म में कुछ विवादित डायलॉग को भी फिर से देखा गया जिससे कि किसी की भावनाएं आहत न हो।

इतने कट्स के बावजूद बेहद लंबी है फिल्म

अक्सर करके देखा जाता है कि अगर फिल्म से इतने सारे कट्स और सीन्स डिलीट किए जाएं तो फिल्म की लेंथ छोटी हो जाती है। लेकिन वेलकम टू द जंगल फिल्म के साथ में ऐसा नहीं हुआ। पूरे 18 कट और एडिटिंग के बावजूद फिल्म का फाइनल रन टाइम 2 घंटे, 44 मिनट और 50 सेकंड है। इस बात से साफ पता चलता है कि फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन भरपूर मिलेगा।

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। इसमें परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और संजय दत्त जैसे 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे। अब देखना यह है कि 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद कट्स लगी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस क्या कमाल दिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X