वेलकम फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला को 3 महीने की सजा- ये है अपराध
सुपरहिट फिल्म वेलकम, वेलकम बैक, आवारा पागल दीवाना और आन जैसी फिल्मों के निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला टैक्स ना अदा करने को लेकर को दोषी ठहराया गया है और वित्तीय वर्ष 2009-10 के दौरान 8.56 लाख रुपये जमा करने में एक साल की देरी के लिए तीन महीने के लिए जेल की सदा सुनाई गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बलार्ड पियर मजिस्ट्रेट अदालत ने कहा है कि बाद के भुगतान से आपराधिक दायित्व कम नहीं हो जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, "अदालत ने उनकी अपील को अस्वीकार कर दिया कि देरी, वित्तीय बाधाओं और 2009-10 के दौरान कम व्यवसाय के कारण थी।

उन्होंने अपनी रक्षा में दावा किया था कि तीन साल तक कोई सक्रिय फिल्म निर्माण नहीं हुआ और आय में केवल पुरानी फिल्मों की बिक्री शामिल थी, जिसके कारण टीडीएस जमा करने में देरी हुई थी।"
हालांकि उनके सभी दावों को खारिज करते हुए अब उनके 3 महीने की सजा सुनाई गई है। ये पहली बार नहीं हुआ है कि इंडस्ट्री का कोई आदमी कानून के चंगुल में फंसा हो।


Click it and Unblock the Notifications