वेलकम बैक प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला के घर हुई ड्रग्स बरामद, NCB ने किया पत्नी को गिरफ्तार
बॉलीवुड में जब से ड्रग्स केस खुला है तब से बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वेलकम बैक प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला के घर NCB ने रविवार को अचानक छापा मारा और उनके घर से ड्रग्स बरामद हुए हैं। इसके बाद उनकी पत्नी शबाना सईद को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है। शबाना के अलावा ड्रग्स मामले में NCB ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया।
अगर सूत्रों की मानें तो ये छापा और गिरफ्तारी दोनों ही काम, दो चश्मदीद गवाहों की मौजूदगी में उनकी पुष्टि के बाद हुई है। घर पर छापा मारने के बाद शबाना को नोटिस जारी किया गया।

इसके बाद शबाना का बयान दर्ज करवाया गया और तब से ही वो NCB की हिरासत में हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो छापे के दौरान फिरोज़ नाडियाडवाला घर पर नहीं थे। इसी रिपोर्ट की मानें तो फिरोज़ नाडियाडवाला के घर से 10 ग्राम गांजा बरामद हुआ था।
ये गांजा ड्रग्स दलाल वाहिद अब्दुल क़ादिर शेख़ से खरीदा गया था जिसे NCB ने 6 नवंबर को गिरफ्तार किया था।


Click it and Unblock the Notifications











