माधुरी की वापसी से खुश हुआ बॉलीवुड

आपको बता दें कि बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा माधुरी दीक्षित वतन वापसी की तैयारी में हैं। माधुरी ने 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी करके अमेरिका में बस गयी थीं। इस समय उनके बच्चे थोड़े से बड़े हो गये हैं जिसके चलते माधुरी के पास अब काफी समय बच जाता है, इस कारण वो अपना ये समय वो अपनी पंसद की चीजों और बॉलीवुड को देना चाहती हैं इसी कारण मिसेज नैने ने भारत आने की सोची है। इस बारे में जानकारी खुद मिसेज नैने ने ही दी है।
गौरतलब है कि माधुरी ने झलक दिखला जा के पिछले सीजन में एक जज की भूमिका निभायी थी। इस डांस शो ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिये थे। तब से काफी कयास लगाये जा रहे थे कि माधुरी जोरदार वापसी के मुद्रा में हैं। उन्हें कई फिल्में भी ऑफर हुई थीं। खबर ये भी है कि विशाल भारद्वाज की मशहूर फिल्म इश्कियां के सीक्वेल में विद्दा की जगह माधुरी दीक्षित ही नजर आयेगीं। खैर देखना दिलचस्प होगा कि माधुरी की वापसी क्या रंग लाती है।


Click it and Unblock the Notifications











