अजय देवगन से शाहिद कपूर तक सबने किया गर्व से ट्वीट #WelcomeBackAbhinandan
दो दिन से पाकिस्तान के कब्ज़े में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को आज रात 9 बजे पाकिस्तान ने सम्मान के साथ वापस भेजा। हालांकि उन्हें 2 बजे भारत वापस आना था, इसके बाद समय 5 बजे किया गया और फिर 7। जैसे जैसे समय बढ़ाया गया सबका डर भी साथ बढ़ता गया। लेकिन 9 बजे अभिनंदन की पहली झलक देखकर हर किसी को राहत मिली।
उन्हें लेने उनकी पत्नी वाघा बॉर्डर पर पहुंची। वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान से भारत आने तक का सफर पूरे देश ने लाइव देखा और उन्हें गर्व के साथ सर ऊंचा कर भारत लौटते देख हर किसी को बेहद खुशी हुई। इसी के साथ ट्विटर पर भी जश्न का सिलसिला चल पड़ा।
गौरतलब है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान, एक पाकिस्तानी जेट का पीछा करते हुए बॉर्डर क्रॉस कर गए। जब उनका प्लेन क्रैश हुआ तो वो पाकिस्तान में लैंड कर गए। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और अभिनंदन ने लोगों से पूछा कि ये भारत है या पाकिस्तान। लोगों ने उन्हें गुमराह करने के लिए भारत बताया।
अभिनंदन ने तुरंत भारत माता के नारे लगाने शुरू कर दिए जिस पर एक पाकिस्तानी भड़क गया और पाकिस्तान आर्मी ज़िंदाबाद के नारे लगाने लगा। ये सुनते ही अभिनंदन ने अपनी सुरक्षा के लिए अपनी पिस्तौल निकाली और भारत की सीमा की तरफ उल्टा भागने लगे। लेकिन भीड़ उनका पीछा करने लगी।

खुद को भीड़ से घिरा देख अभिनंदन एक तालाब में कूदे, कुछ ज़रूरी कागज़ात निगले और अपने भारत से संबंधित बाकी के सारे गोपनीय कागज़ पानी में नष्ट कर दिए। भीड़ बेकाबू होकर उन्हें मारने लगी जिसके बाद पाकिस्तान की आर्मी ने वहां पहुंचकर उन्हें बचाया।


Click it and Unblock the Notifications











