..................... Welcome receives Crores of rupees | करोड़ों रूपयों का हुआ 'वेलकम' - Hindi Filmibeat

करोड़ों रूपयों का हुआ 'वेलकम'

By Staff


इन दिनों सबसे बढ़िया दामों में बिक रही है अनिल कपूर और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'वेलकम'. यूटीवी ने इस फिल्म के वर्ल्ड राइट पहले ही 45 करोड़ रुपए में खरीद लिए थे, अब इस फिल्म को उनसे इंडियन फिल्म्स ने 60 करोड़ में खरीद लिया. राजस्थान और हैदराबाद सर्किट में ओम शांति ओम जिस कीमत पर बिकी थी उससे भी ज्यादा कीमत वेलकम को मिली है.

अक्षय कुमार की कामयाब फिल्मों का जो दौर चल रहा है उसकी वजह से इस फिल्म की कीमत और बढ़ गई है. ऊपर से इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी हैं, जिन्होंने दो साल पहले नो एंट्री बनाई थी जो उस साल की सबसे हिट फिल्म थी.

वेलकम में अनिल और अक्षय के अलावा नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ और मल्लिका सेहरावत भी हैं मगर इस फिल्म की रिलीज में एक मुसीबत है, 21 दिसंबर को इस फिल्म के साथ दो और बड़ी फिल्में रिलीज होंगी.

पहली तो आमिर खान की 'तारे जमीन पर' और राजकुमार संतोषी की 'हल्ला बोल'. दिसंबर के अंत में दर्शकों के पास तीन फिल्मों में से च्वाइस होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X