हेरा फेरी 3 के बाद, अब वेलकम 3 की तैयारी शुरु, अक्षय कुमार के साथ ये दो खास स्टार्स लगाएंगे कॉमेडी का तड़का!

welcome-3-munnabhai-duo-sanjay-dutt-and-arshad-warsi-to-join-akshay-kumar-in-the-franchise

Welcome 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग मुंबई में शुरु हो चुकी है। जिसके बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह देखा जा सकता है। लेकिन बता दें, हेरा फेरी 3 के अलावा एक और सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी इस साल फ्लोर पर जाने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं वेलकम 3 की।

2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल रही थी। फिल्म के गाने, डायलॉग्स से लेकर हर किरदार लोगों के आज भी पॉपुलर है। अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, मल्लिका शेरावत और कैटरीना कैफ अभिनीत इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल 2015 में आया था।

सीक्वल में अक्षय कुमार नहीं थे और नाम था वेलकम बैक। इस फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल के अलावा, श्रुति हासन, जॉन अब्राहम, शाइनी आहूजा और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार दिखे थे।

बहरहाल, अब फ्रैंचाइज़ी का तीसरा भाग फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। खास बात है कि वेलकम 3 से एक बार अक्षय कुमार इस फ्रैंचाइजी में वापसी करेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि इस फिल्म में अक्षय का साथ देंगे मुन्नाभाई संजय दत्त और सर्किट अरशद वारसी।

उम्मीद की जा रही है कि हेरा फेरी 3 के आखिरी शेड्यूल के दौरान या जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, वेलकम 3 पर काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल फिल्म का डायरेक्टर अभी फाइनल नहीं किया गया है। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार के फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे.. क्योंकि इधर बैक टू बैक ड्रामा और एक्शन फिल्में करने की वजह से अक्षय कॉमेडी फिल्मों से दूर रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X