Welcome 2023- नीसा देवगन और करीना कपूर खान ने मनाया नए साल का जश्न, वायरल हुईं तस्वीरें

nysa devgn, kareena kapoor khan

बॉलीवुड सितारे इस वक्त एंजॉय कर रहे हैं और सभी की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। हर किसी ने अपने अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया है। इस वक्त अजय देवगन की बेटी नीसा की कुछ तस्वीरें उनके दोस्तों के साथ नजर आ रही है और वो ब्लैक ड्रेस में काफी हॉट लग रहीं हैं। इसके अलावा करीना कपूर खान ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वो नए साल का जश्न अपने बच्चों और सैफ अली खान के साथ मनाती नजर आ रहीं हैं।

नीसा ने ऐसे किया एंजॉय

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने ओरहान अवतरमणि उर्फ ​​ओरी के साथ शानदार तस्वीरों के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी है। नीसा ने रविवार को ओरी और वेदांत महाजन के साथ नए साल की पार्टी में शिरकत की। एक तस्वीर में नीसा को ओरी को गले लगाते हुए देखा जा सकता है।

नीसा ब्लैक रंग की ड्रेस में सेक्सी लग रही थीं जिसे उन्होंने हाई हील्स के साथ पेयर किया था। नीसा और ओरी को वेदांत ने ज्वाइन किया था। दिलचस्प बात यह है कि नीसा और वेदांत का नाम एक दूसरे से जुड़ता है।

करीना कपूर खान की तस्वीरें

करीना कपूर खान ने अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया और दौरान पूरा परिवार काफी सुंदर लग रहा था। इन तस्वीरों की बात करों तो, करीना कपूर काले रंग के टक्सीडो में सैफ अली खान के साथ दिखीं और खूबसूरत लग लग रहीं थीं।

उनके बड़े बेटे, तैमूर ने स्पाइडर मैन के साथ एक काले रंग का ब्लेज़र, एक सफेद शर्ट, भूरी पैंट और एक टाई पहनी थी। जेह ने पफ्ड जैकेट के नीचे प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X