बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की अजब-गजब तस्वीरें

बॉलीवुड में अक्सर ही सेलिब्रिटीज को कुछ अजीब से ही रुप या एक्सप्रेशन देते देखा जाता है। कभी कभी तो हमें उनपर हंसी आती है तो कभी कुछ अजीब सी ही फीलिंग होती है इन्हें देखकर। हालांकि पहले तो कभी कभी गलती से ये अनचाहे एक्सप्रेशन्स वाले सीन्स शूट हो जाया करते थे लेकिन अब तो ये एक चलना सा हो गया है। फिल्मों के खत्म होने के बाद जो मेकिंग का फुटेज डाला जाता है उनमें से अनचाहे, अजीब से एक्सप्रेशन्स वाले सभी सीन्स डाल दिये जाते हैं जो कि लोगों बहुत चाव के साथ देखते हैं।

इसके अलावा दर्शक तो इन सीन्स को देखने के लिए काफी बेताब भी रहते हैं। ये एक चलन सा चल निकला है। उदाहरण के तौर पर गोविंदा और जूही चावला को ही ले लें। सालों पहले 90 के दशक में जूही चावला और गोविंदा ने एक फोटोशूट किया था जिसमें दोनों ने खुद को गिफ्ट रैपर से ढंका था। रैप भी कुछ ऐसे किया था जैसे स्ट्रेपलेस कॉकटेल ड्रेस। हालांकि जूही को तो आप एक बार को सोच भी सकते हैं लेकि गोविंदा..! गोविंदा के इस ड्रेस ने तो उन्हें सुर्खियों में लाकर खड़ा कर दिया। लोग काफी समय तक इस फोटोशूट की बात करते रहे।

इसके अलावा रेखा से लेकर माधुरी दीक्षित तक ने इसी तरह के कई अजीबोगरीब एक्सप्रेशन के साथ कैमरे के सामने नज़र आईं। और कैमरे ने भी बिना वक्त गंवाए इन एक्टर्स को कैद कर लिया। देखिये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X