..................... Week Recap trending celebs Kaali cigarette controversy, Ranbir Kapoor crying after wedding | इस हफ्ते की बड़ी खबरें - काली कंट्रोवर्सी से रणबीर के रोने तक - Hindi Filmibeat

Week Recap: शादी के बाद क्यों रो दिए रणबीर, रणवीर PC की दोस्ती, भोला डायरेक्टर अजय देवगन, काली माता विवाद

इस हफ्ते बॉलीवुड में अगर किसी स्टार की चर्चा थी तो वो थे रणबीर कपूर। रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा की रिलीज़ से पहले, उसे जमकर प्रमोट करते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान, वो कई टीवी शो पर शूट के लिए पहुंचे जो कि इस रविवार को प्रसारित होंगे।

रणबीर कपूर इतनी ज़्यादा चर्चा में इसलिए भी थे क्योंकि कॉफी विद करण के प्रीमियर एपिसोड पर आलिया भट्ट केवल रणबीर कपूर की बातें करती दिखीं। जहां आलिया ने बताया कि उनकी शादी से पहले, रणबीर ने उन्हें परिवार के साथ पूजा करना तक सिखाया, वहीं करण जौहर ने बताया कि फेरे लेने के बाद रणबीर की आंखों में आंसू थे।

week-recap-trending-celebs-ranbir-kapoor-crying-after-wedding-ranveer-pc-bond-ajay-devgn-bholaa

रणबीर कपूर के अलावा, तापसी पन्नू भी काफी चर्चा में रहीं और इसका कारण था उनकी आने वाली फिल्म शाबाश मिट्ठू जिसके प्रमोशन के दौरान, तापसी महिला क्रिकेटर और हीरोइनों की फीस जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करती दिखाई दीं। कई और स्टार्स इस हफ्ते चर्चा में रहे। फटाफट जानिए इस हफ्ते की सारी बड़ी खबरें और चर्चा में रहे स्टार्स।

कंट्रोवर्सी में फंसी काली

कंट्रोवर्सी में फंसी काली

इस हफ्ते कंट्रोवर्सी में बनी रहीं कनाडा की फिल्ममेकर लीना मनीमेकलई जिन्होंने तमिल में एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जिसका नाम है काली। लेकिन तमिल से बाहर निकलकर ये फिल्म पूरे देश का मुद्दा बन गई इसके पोस्टर की वजह से। इस फिल्म के पोस्टर में काली के अवतार में एक महिला सिगरेट फूंकते नज़र आती है। इसके बद लीना पर ढेरों कानूनी धाराएं लगाई गईं और उन पर हिंदू धर्म के अपमान का भी आरोप लगा। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए तो मध्य प्रदेश में उनके खिलाफ सर्च वॉरंट जारी कर दिया गया।

प्रियंका को याद करते दिखे रणवीर

प्रियंका को याद करते दिखे रणवीर

रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया और ढेरों स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया। लेकिन उनकी दोस्त प्रियंका चोपड़ा ने एक खास तस्वीर के साथ रणवीर को विश किया। ये तस्वीर, इन दोनों की फिल्म गुंडे से थी। इस तस्वीर को देखते ही रणवीर सिंह भावुक हो गए और प्रियंका को मिस करने लगे। उन्होंने प्रियंका के लिए एक मेसेज लिखा - पीसी यार, मिस यू यार, वापस आजा यार, तुम्हारे बिना यहां मज़ा ही नहीं है। पीसी वाली मस्ती और एनर्जी नहीं है।

अनीस बज़्मी की फिल्में

अनीस बज़्मी की फिल्में

भूल भुलैया के ब्लॉकबस्टर होने के बाद डायरेक्टर अनीस बज़्मी और उनकी आने वाली फिल्मों की चर्चा ज़ोरों पर हैं। जहां एक तरफ खबर थी कि वो वरूण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म बना रहे हैं वहीं अब खबर है कि अनीस बज़्मी की अगली फिल्म शाहिद कपूर के साथ होगी। लेकिन असल में अनीस बज़्मी, सबसे पहले, सलमान खान - फरदीन खान और अनिल कपूर स्टारर नो एंट्री सीक्वल पर काम कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में अनीस ने बताया कि वो कई कहानियों पर काम कर रहे हैं और उन्होंने वरूण और शाहिद से भी काफी पहले, फिल्मों का वादा किया हुआ है लेकिन वो पहले किस फिल्म पर काम करेंगे, ये फिलहाल तय नहीं है।

भोला डायरेक्ट करेंगे अजय देवगन

भोला डायरेक्ट करेंगे अजय देवगन

अजय देवगन ने रनवे 34 डायरेक्ट की जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली और अब अजय देवगन ने एलान कर दिया है कि वो अपनी अगली फिल्म भोला भी डायरेक्ट करेंगे। गौरतलब है कि भोला, तमिल फिल्म कैथी की रीमेक है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में होगी और ये एक महीने से 40 दिन का लंबा शेड्यूल होगा। फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस की जा चुकी है और फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघर में होगी।

असम की बाढ़ के बीच बॉलीवुड ने दी राहत कार्य में मदद

असम की बाढ़ के बीच बॉलीवुड ने दी राहत कार्य में मदद

असम में आई बाढ़ ने पूरे राज्य में तबाही मचा दी है और इस बाढ़ से 50 लाख लोग प्रभावित हो चुको हैं। ऐसे में बॉलीवुड आगे बढ़कर, राहत कार्यों में सहायता देते दिखाई दिया। जहां आमिर खान ने मुख्यमंत्री राहत कोष को 25 लाख रूपये दान किए वहीं करण जौहर ने 11 लाख, रोहित शेट्टी और अर्जुन कपूर ने 5 लाख का दान किया। इस बारे में असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी।

लीज़ा हेडन की छुट्टियां

लीज़ा हेडन की छुट्टियां

लीज़ा हेडन, बाली में छुट्टियां मना रही हैं और उन्होंने इस समय का पूरा उपयोग किया सर्फिंग सीखने के लिए। यानि कि समुद्र की लहरों के साथ साथ सफर करना। लीज़ा ने एक लंबा पोस्ट लिखा और बताया कि कैसे उनके पति के कहने पर उन्होंने एक भी दिन बर्बाद नहीं किया और उनके टीचर ने उन्हें इस कला में परफेक्ट बनाने में पूरी मदद की। लीज़ा की तस्वीरें देख पूजा हेगड़े ने कमेंट किया - ऐसी बॉडी कहां से मिलती हैं। इस दुनिया की सबसे हॉट मम्मी। गौरतलब है कि लीज़ा हेडन ने डीनो लालवानी से शादी है और इस कपल के तीन बच्चे हैं।

 राज बब्बर को जेल और ज़मानत

राज बब्बर को जेल और ज़मानत

लखनऊ की एक अदालत ने 1996 में एक मतदान अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर को दो साल की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही, 8500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, इस मामले में उन्हें कोर्ट ने अंतरिम जमानत भी दे दी है। फैसले के वक्त राज बब्बर कोर्ट में मौजूद रहे। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है और कहा कि वे इस फैसले को अपर कोर्ट में चुनौती देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X