Week Recap: कार्तिक आर्यन को मिला करोड़ों का गिफ्ट, अक्षय कुमार को नई फिल्म, रणबीर कपूर को मिला तड़का

इस हफ्ते बॉलीवुड के गलियारों में रणबीर कपूर, वरूण धवन, अक्षय कुमार, नीतू कपूर जैसे स्टार्स छाए रहे। जहां वरूण, कियारा, नीतू कपूर अपनी फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन के चलते ढेरों किस्से कहानियां बताने के दौरान ट्रेंड होते रहे वहीं दूसरी तरफ, अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज आधिकारिक रूप से फ्लॉप हो चुकी है।

पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार भी सुर्खियों में छाए रहे। हालांकि, अक्षय कुमार की अगली फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर, इसी फ्लॉप से जुड़ी खबरों को छिपाने के लिए रिलीज़ किया गया और ये ट्रिक काम भी आ गई।

week-recap-john-abraham-not-ready-to-be-sold-at-rs-299-akshay-kumar-prithviraj-flop-ranbir-kapoor

इसके अलावा, रणबीर कपूर अपनी फिल्म शमशेरा के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, अपनी नई ज़िंदगी से जुड़ी ढेर सारी बातें करते दिखाई दिए। फटाफट देखिए इस हफ्ते की सारी बड़ी खबरें।

सम्राट पृथ्वीराज का बड़ा घाटा

सम्राट पृथ्वीराज का बड़ा घाटा

अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज 300 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है। फिल्म ने केवल 80 करोड़ की कमाई की थी और इसके बाद रिपोर्ट्स थीं कि अक्षय कुमार ने फिल्म के लिए अपनी फीस कम कर दी और केवल 60 करोड़ की फीस ली। सम्राट पृथ्वीराज को सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स से कमाई करने के बाद करीब 120 करोड़ का घाटा हुआ है। ये जयेशभाई जोरदार के बाद यशराज फिल्म्स की बड़ी हार है।

ओटीटी के हीरो नहीं हैं जॉन

ओटीटी के हीरो नहीं हैं जॉन

जॉन अब्राहम हाल ही में एक इंटरव्यू में ओटीटी पर रिलीज़ फिल्मों के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि वो खुद को बड़े परदे के हीरो के तौर पर देखते हैं और वो नहीं सोच सकते कि वो 299 रूपये या 499 रूपये में बिकने लगें। जॉन अब्राहम की आखिरी फिल्म अटैक थिएटर में रिलीज़ हुई थी और बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

हेरा फेरी 3 की तिकड़ी

हेरा फेरी 3 की तिकड़ी

हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ी के प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने हेरा फेरी 3 कंफर्म कर दी है और साथ में ये भी बता दिया है कि फिल्म में इस बार भी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ही तिकड़ी दिखाई देगी। अक्षय कुमार आखिरकार हेरा फेरी 3 करने के लिए मान गए हैं। दर्शक भी इस अनाउंसमेंट से काफी खुश हैं। इससे पहले, हेरा फेरी 3, सुनील शेट्टी - परेश रावल के अलावा अभिषेक बच्चन - जॉन अब्राहम के साथ अनाउंस की गई थी लेकिन डिब्बाबंद हो गई।

अन्नू कपूर के साथ चोरी

अन्नू कपूर के साथ चोरी

एक्टर अन्नू कपूर ने बताया कि फ्रांस में उनका सामान, पर्स और ज़रूरी कागज़ात चोरी हो गए। अन्नू कपूर ने एक वीडियो के ज़रिए इस बात की जानकारी दी। अन्नू कपूर यूरोप की ट्रिप पर थे और उन्होंने अपने साथ हुई लूट की जानकारी दी। इसके बाद हंसल मेहता ने भी बताया कि ऐसा ही हादसा उनके साथ भी फ्रांस में हो चुका है।

रिया चक्रवर्ती पर फिर NCB का शिकंजा

रिया चक्रवर्ती पर फिर NCB का शिकंजा

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में NCB ने चार्जशीट तैयार कर ली है और इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सेन को दोषी बनाया है। इस मामले की सुनवाई 12 जुलाई को होगी। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती इस मामले में लगभग 2 महीना जेल में बिता चुकी हैं। अब चार्जशीट में उनका नाम आने के बाद एक बार फिर से उनके पर खतरा मंडरा रहा है।

गणेश आचार्य को ज़मानत

गणेश आचार्य को ज़मानत

गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में ज़मानत मिल चुकी है। गणेश आचार्य पर एक असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने मारपीट और यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस असिस्टेंट का कहना था कि गणेश आचार्य जब भी उनसे मिलते थे, उन्हें अपने साथ ज़बरदस्ती पॉर्न वीडियो देखने का दबाव डालते थे।

आलिया पर रणबीर

आलिया पर रणबीर

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो अपनी फिल्मों में कहते हैं कि लाइफ में शादी का मतलब है सादा दाल चावल और लाइफ में थोड़ा टंगड़ी कबाब, हाका नूडल्स और कीमा पाव भी होना चाहिए। लेकिन शादी के बाद वो अनुभव से बता रहे हैं कि दाल चावल खाना बेस्ट होता है। रणबीर ने ये भी बताया कि आलिया उनकी ज़िंदगी की दाल चावल का तड़का, पापड़, अचार सब कुछ हैं।

कार्तिक आर्यन को मिला करोड़ों का तोहफा

कार्तिक आर्यन को मिला करोड़ों का तोहफा

भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को 4.5 करोड़ की एक स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की है। फिल्म के 184 करोड़ की कमाई के बाद भूषण कुमार ने उन्हें भारत की पहली McLaren GT गिफ्ट की। कार्तिक ने इस गिफ्ट के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और भूषण कुमार को धन्यवाद कहा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X