..................... Wedding Video: Diya Mirza Wedding anniversary actress took oath with her husband - Hindi Filmibeat

Wedding Video: लिप लॉक करते हुए दीया मिर्जा की शादी का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस ने पति संग ऐसे ली थी शपथ

dia

हिंदी सिनेमा जगत की खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं दीया मिर्जा, जिनकी खुबसूरती के चर्चें हर जगह हैं। दीया मिर्जा अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं परुंतु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दीया ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी एनिवर्सरी पर एक बेहद प्यारा सा पति संग वीडियो साझा किया जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस दीया मिर्जा आज यानी 15 फरवरी 2023 को अपनी शादी की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2021 में एक्ट्रेस ने मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से गुपचुप शादी रचाई थी। इस शादी में परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

दीया ने जो वीडियो साझा किया है वह उनकी शादी का है। दीया के दुल्हन बनने से लेकर उनके फेरे तक, वीडियो वाकई बहुत प्यारा है। इसके साथ, दीया ने वैभव के लिए एक एनिवर्सरी नोट लिखा है उन्होंने लिखा है, हैप्पी एनिवर्सरी पति...मुझे अब तक का सबसे बड़ा उपहार देने के लिए धन्यवाद- शाश्वत प्रेम और हमारे सुंदर बच्चे सितारों के आगे जहां और भी है; हमारे इश्क में इम्तिहान और भी है... अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीन आगे आसमान और भी है।

वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों ने कुछ कागजों पर अंगूठे के निशान भी लगाए। इस शादी में दीया की करीबी दोस्त अदिति राव हैदरी भी पहुंचीं थी। अदिति ने साली की भूमिका निभाते हुए जूता चोरी की रस्म पूरी की थी।

आपको बता दे यह एक्ट्रेस की दूसरी शादी है। इससे पहले दीया मिर्जा ने साहिल संगा नामक शख्स से 2014 में शादी की थी, जिनके साथ मिलकर वे एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती थीं। 39 की उम्र में दीया ने ये दूसरी शादी रचाई थी।

Read more about: diya mirza wedding
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X