Alanna Panday wedding: शादी की तस्वीरें आई सामने, इवोर मैकक्रे और अलाना पांडे दिखी बहुत खूबसूरत

Alanna Panday wedding: ब़ॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे की शादी की तस्वीरें सामने आ गई। यह तस्वीर शादी की पहली तस्वीरें हैं, जिसमें कपल काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
गौरतलब है कि, अलाना पांडे आज मुंबई में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस तस्वीरों में कपल सफेद रंग के आउटफिट में यह जोड़ी बेहद प्यारी लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई है, उन पर यूर्जस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और ढेर सारा प्यारा लुटा रहे हैं। जाहिर है कि कपल ने बहुत ही शानदार अंदाज में यह शादी की है, इसमें उनके परिवार वाले और उनके करीबा दोस्तों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं।
जाहिर है कि शादी से पहले मुंबई में हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद अलाना पांडे ने अपने मंगेतर इवोर मैकक्रे के साथ एक पारंपरिक शादी कर ली है। जिसमें कपल से जुड़े खास लोगों शामिल हुए थे।
अलाना और इवोर की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई थी। उनकी हल्दी, मेहंदी और ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, इस सब फंक्शन में बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications

