सगाई की धमाकेदार सरप्राइज के बाद, दिसंबर 2020 में बजेगी इस सुपरस्टार की शहनाई- शादी फाइनल
सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने हाल ही में अपने फीमेल फैंस का दिल तोड़ते हुए, एक जबरदस्त सरप्राइज दी, जिससे सभी हैरान रह गए। एक्टर ने एक तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर मिहिका बजाज के साथ अपने रिलेशनशिप की घोषणा कर दी। फिल्म सेलेब्स से लेकर चाहने वालों तक ने राणा को इस सगाई के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, अब खबर है कि इसी साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राणा के पिता सुरेश बाबू ने हैदराबाद टाइम्स से बातचीत में कहा कि शादी इस साल दिसंबर में होगी। परिवार इस रिश्ते से बहुत खुश है। राणा के पिता को लगता है कि देश-दुनिया में फैली कोरोना महामारी के बीच उन्हें सेलिब्रेशन की वजह मिल गई है।

सुरेश बाबू ने कहा कि राणा और मिहिका एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं और हम सभी उनके लिए खुश हैं। फिलहाल शादी को ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है क्योंकि फिलहाल तारीख तय नहीं की गई है। जैसे ही सब फाइनल होता है कि हम जानकारी जरूर शेयर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications