सांसद बनते ही कंगना रनौत के घर बजी शादी की शहनाईयां, दूल्हे को देख हर कोई चौंका

Kangana Ranaut Brother Wedding

Kangana Ranaut Brother Wedding: कंगना रनौत के घर एक और खुशी दस्तक देने वाली है। हाल ही में अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद बनी हैं। वहीं, अब उनके घर शादी की शहनाई बजने वाली है। अभिनेत्री ने खुद ये गुड न्यूज शेयर की है। इसके साथ ही कंगना रनौत ने सगाई की भी तस्वीरें शेयर की हैं।

कंगना रनौत अपनी लगभग हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपने घर में होने वाली शादी को लेकर जानकारी दी है।

कंगना रनौत हाल ही में एक फैमिली फंक्शन में शामिल हुईं। जहां से अभिनेत्री ने कई सारी फोटो भी शेयर की है। कंगना रनौत के छोटे भाई घोड़ी चढ़ने वाले हैं। हाल ही में उनकी सगाई हुई है। जहां अभिनेत्री भी शामिल हुईं। कंगना रनौत ने सगाई से कपल और अपनी फोटो इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की है और इसके साथ ही मजेदार कैप्शन भी लिखा।

कंगना रनौत ने सगाई की लगभग चार फोटो पोस्ट की है। पहली तस्वीर रिंग सेरेमनी की है। इसके साथ कैप्शन में अभिनेत्री ने कहा, ले भाई तेरा भी हो गया काम, सबसे छोटा है, लेकिन शादी की सबसे जल्दी। वहीं, दूसरी फोटो कपल की शेयर की, जबकि तीसरी फोटो में कंगना खुद भी भाई और भाभी के बीच में बैठी हुई नजर आई। वहीं, तीसरे फोटो अभिनेत्री परिवार के साथ दिखाई दीं।

कंगना रनौत उन सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने थप्पड़ कांड को लेकर खूब ध्यान खींचा था। लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी जीत दर्ज करने के बाद कंगना संसद जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X