महाकुंभ में विदेशी लड़की ने सिद्धार्थ संग लिए 7 फेरे, संत बने बाराती महामंडलेश्वर ने किया कन्यादान

Wedding At Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 से एक से एक हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। जहां एक ओर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं और सोशल मीडिया को महाकुंभ में नए सेंसेशन मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तमाम सेलेब्स डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक विदेशी महिला ने दिल्ली के युवक सिद्धार्थ के साथ महाकुंभ में शादी ही रचा ली है।
विदेशी युवती और सिद्धार्थ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। तमाम धार्मिक अनुष्ठानों के बीच ये अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रीस से आई एक लड़की ने महाकुंभ को शादी का मंडप बनाकर भारत की दुल्हन बन हर किसी का दिल जीत लिया है।
Prayagraj: India's Siddharth marries Penelope from Greece with Vedic rituals during Maha Kumbh
— ANI Digital (@ani_digital) January 26, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/rWYruUA3Sk#MahaKumbh #Wedding #Greece #India pic.twitter.com/T0S3N8sG52
बताया जा रहा है कि ग्रीस से प्रयागराज आई पेनेलोप ने अपने प्रेमी और योगा इंसट्रक्टर सिद्धार्थ शिव खन्ना से 26 जनवरी को शादी की। दोनों की शादी के साक्षी प्रयागराज के साधु-संत बने और हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई गई। इस शादी में साधु-संत बराती बने और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने पेनेलोप का कन्यादान किया।
ग्रीस से पेनेलोप अपनी मां के साथ प्रयागराज के महाकुंभ में आईं हैं। वह महाकुंभ के शुरुआत से ही यहां पर हैं। हिंदू रिती-रिवाज के साथ सिद्धार्थ से शादी होने के बाद पेनेलोप बेहद ही खुश हैं। शादी के बाद उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही खुशहाल जीवन जीने और जन्म-पुनर्जन्म के इस चक्र से परे जाने का तरीका है। आगे उन्होंने कहा कि वे 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications