Wedding Anniversary- विकी कैटरीना की तस्वीर देख बोले शाम कौशल, 'घर में तुम खुशी लेकर आई हो'

katrina kaif, vicky kaushal

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विकी कौशल इस वक्त चर्चा में हैं और इसका कारण है उनकी शादी की सालगिरह। जी हां, आज दोनों की शादी की पहली सालगिरह है। आज से ठीक एक साल पहले दोनों सितारे शादी के बंधन में बंधे थे और तब से आज तक लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस वक्त भी दोनों लोगों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनको वेडिंग एनिवर्सिरी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ ने विकी कौशल और अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं और एक शानदार कैप्शन लिखा है। कैटरीना कैफ ने लिखा है.. ''मेरी प्रकाश की किरण, एक साल मुबारक।'' जैसे ही उन्होने ये तस्वीर पोस्ट की ये धड़ल्ले से वायरल हो रही है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''हैप्पी वेडिंग एनिवर्सिरी।'' विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने लिखा, ''पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं। ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे। पुत्तर, तुम परिवार के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आए हो। प्यार और आशीर्वाद।''

बहू को ससुर जी का ये आशीर्वाद मिला है और इसको काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट में कैटरीना कैफ ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें विकी कौशल खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस वक्त दोनों पहाड़ों में अपने शादी की सालगिरह मनाने के लिए पहुंचे हुए हैं। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की तस्वीरें लगातार वहां से वायरल हो रहीं हैं और फैंस इनको पसंद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X