फरवरी में ओटीटी पर आने वाला है वेब सीरीज का तूफान, कहीं आपका सब्सक्रिप्शन खत्म तो नहीं हो गया!

Cover Image

जनवरी का अंतिम सप्ताह पूरी तरह से 'पठान' के नाम रहा। 'पठान' अभी तक सिनेमा हॉल में हर रोज नये-नये रिकॉर्ड बना रहा है। लेकिन इस बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म भी कमर कसकर फरवरी में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फरवरी में ओटीटी प्लेटफार्म पर कई वेब सीरीज रिलीज होने वाले हैं, जो पार्ट वन या फिर सीक्वल हैं। इन वेब सीरीज में एनिमेशन से लेकर रॉम-कॉम तक शामिल हैं। सभी वेब सीरीज वूट, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजॉन और MX प्लेयर पर रिलीज होने वाली है। तो आप भी एक चेक कर लीजिए, कहीं आपका ओटीटी सब्सक्रिप्शन खत्म तो नहीं हो गया है।

चलिए आपको बताते हैं, ओटीटी पर कौन सी वेब सीरीज होने वाली रिलीज :

यू सीजन 4 पार्ट 1 :

यू सीजन 4 पार्ट 1 :

थ्रिलर सीरीज 'यू' का चौथा सीजन 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। सीरीज का चौथा सीजन भी दो पार्ट में रिलीज होगा। पहला पार्ट 9 फरवरी और दूसरा पार्ट 9 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के पहले के तीनों पार्ट नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुए थे। इस सीरीज का प्लॉट कैरोलिना केप्नीज की इसी नाम की बेस्ट सेलिंग किताब पर आधारित है, जो यह सवाल उठाती है कि प्यार के लिए आप क्या कर सकते हैं? इस सीरीज में पेन बैग्ले एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो प्यार के लिए सब कुछ कर सकता है। सीजन 4 का प्लॉट लंदन पर आधारित होगा।

माय डैड दी बाउंटी हंटर :

माय डैड दी बाउंटी हंटर :

9 फरवरी को ही नेटफ्लिक्स पर 'माय डैड दी बाउंटी हंटर' भी रिलीज होने वाली है। वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो हमेशा इनाम पाने की तलाश में रहता है। गलती से उसके बच्चे अंतरिक्ष के मिशन पर उसके साथ जाते हैं और उसका मिशन क्रैश कर देते हैं। बच्चों को पता चलता है कि उनके पिता बाउंटी हंटर है। खतरनाक एलियंस और लेजर लाइट्स से लड़ते हुए इस परिवार के आपसी रिश्ते और भी मजबूत होते हैं।

लव शादी और ड्रामा :

लव शादी और ड्रामा :

10 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'हंसिका की लव शादी और ड्रामा' रिलीज होगी। इस वेब सीरीज में हंसिका मोटवानी की शादी से जुड़ा हर पल दिखाया जाएगा। जब हंसिका ने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथुरिया से शादी का फैसला लिया, उस समय से लेकर शादी की प्लानिंग, परिवारों के बीच की मस्ती और ग्रैंड वेडिंग सब कुछ रियलिटी शो के तर्ज पर दिखाया जाएगा। इस वेब सीरीज का टीजर भी रिलीज हो चुका है।

द लुमिनरीज :

द लुमिनरीज :

10 फरवरी को MX प्लेयर पर रिलीज होने वाली है 'द लुमिनरीज'। एडवेंचर मिस्ट्री 'द लुमिनरीज' 1860 के न्यूजीलैंड में गोल्ड रश पीरियड की कहानी बताता है। वेब सीरीज में दिखाया गया है कि एना वेथ्रेल जो एक सेक्स वर्कर है, उसपर मर्डर का आरोप लगा है। वह न्यूजीलैंड से लंदन आती है, अपनी नयी जिंदगी शुरू करने। यह सीरीज का फिनाले हैं। इस सीजन में कई नये और चौंकाने वाले रहस्यों का पता चलेगा।

कार्निवल रो एस2 :

कार्निवल रो एस2 :

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 17 फरवरी को 'कार्निवल रो एस2' रिलीज होने वाली है। यह एक पौराणिक फैंटसी सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि पौराणिक कुछ जानवर इंसानी सभ्यता पर हमला करते हैं। इनकी बढ़ती आबादी मानवता के कठिन कानूनों के तहत अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।

Read more about: hansika motwani penn badgley
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X