वेंटिलेटर पर हैं गंदी बात की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, 48 घंटे शूटिंग के बाद हार्ट अटैक, हालत गंभीर !
गंदी बात वेब सीरीज से चर्चा में आईं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि शूटिंग के दौरान ही उनकी ऐसी हालत हुई है।
गहना मड आइलैंड में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थीं। तभी अचानक वह सेट पर बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें सेट पर से सीधा अस्पताल पहुंचा गया।

फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्पॅाटबॅाय ने इस संबंध में डिटेल जानकारी दी है। रिपोर्ट में गहना के अचानक सेट पर बीमार होने की खबर को पेश किया गया है। खबर अनुसार डॅाक्टरों का कहना है कि अभी भी उनकी हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











