स्टेपमॉम का रीमेक नहीं है ‘वी आर फ़ैमली’

स्टेपमॉम का रीमेक नहीं है ‘वी आर फ़ैमली’

फ़िल्म छोटी हो या बड़ी, रिलीज़ से पहले बढ़ चढ़ कर उसका प्रचार करना आजकल एक आम बात है. कई फ़िल्म निर्माता और निर्देशक तो ये भी मानते हैं की फ़िल्म की कामयाबी में उसके प्रचार का बहुत बड़ा हाथ होता है.

इस सप्ताह करण जौहर की फ़िल्म वी आर फ़ैमली रिलीज़ हो रही है. और ज़ाहिर सी बात है की फ़िल्म के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है.

फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं काजोल, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल. इस फ़िल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा. सिद्धार्थ अपनी फ़िल्म को लेकर काफी आशावान हैं. वो कहते हैं उनकी फ़िल्म हॉलीवुड फ़िल्म स्टेपमॉम का हिंदी रूपांतर नहीं है बल्कि सिर्फ उस फ़िल्म से प्रेरित है.

फ़िल्म में काजोल एक ऐसी माँ की भूमिका में हैं जो कैंसर से जूझ रही है. इस रोले के लिए काजोल को मनाने में सिद्धार्थ को खासी मेहनत करनी पड़ी. जब वो पहली बार अपनी फ़िल्म का प्रस्ताव लेकर काजोल के पास गए तो काजोल ने उनसे पूछा कि वो ये फ़िल्म क्यूँ करें. लेकिन फ़िल्म की कहानी सुनकर काजोल भावुक हो उठीं और अपनी हामी दे डाली.

फ़िल्म में काजोल के किरदार का नाम माया है. और वो एक ऐसी माँ के किरदार में हैं जो अपने बच्चों से बेहद प्यार करती हैं. उसकी ज़िन्दगी में वो अपने लिए कुछ नहीं करती सिर्फ अपने परिवार के लिए ही जीती है. लेकिन काजोल कहती हैं कि असल ज़िन्दगी में वो माया जैसी नहीं हैं. उनका परिवार बहुत अहम है लेकिन वो कुछ वक़्त अपने लिए भी निकालती हैं.

एक लम्बे समय बाद काजोल एक बार फिर करीना कपूर के साथ काम कर रही हैं. काजोल कहती हैं कि एक अभिनेत्री के तौर पर करीना में परिपक्वता आई है. वहीं करीना भी काजोल की तारीफ़ करते नहीं थक रही हैं.

करीना कहती हैं कि फ़िल्म के दौरान उनकी और काजोल की खूब पटी. साथ ही करीना ये भी कहती हैं कि अब जब फ़िल्म ख़त्म हो गयी है उनको काजोल की कमी खलती है.

वैसे फ़िल्म के दौरान करीना और अर्जुन रामपाल ने भी खूब मज़े किए. करीना कहती हैं कि अब तो वो दोनों अच्छे दोस्त हैं.

वैसे वी आर फ़ैमली एक महिला प्रधान फ़िल्म है लेकिन अर्जुन कहते हैं कि उनका किरदार फ़िल्म में एक अहम भूमिका में है और यही वजह थी कि उन्होंने फ़िल्म करने का फ़ैसला लिया.

फ़िल्म के निर्माता करण जौहर कहते हैं कि ये एक मनोरंजन से भरी पारिवारिक फ़िल्म है. जब लोग इस फ़िल्म को देख कर बाहर निकलेंगे तो उनके चेहरों पर मुस्कान होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X