होने जा रही है शादी तो प्री-वेडिंग फंक्शन में पहनें सोनाक्षी सिन्हा के ये आउटफिट, देखते ही रह जाएंगे लोग

sonakshi sinha

Stylish Bridal Outfit: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके लुक्स और स्टाइल की हर कोई तारीफ करता है। वहीं उनके शादी के मौके पर उम्मीद जताई जा रही है कि थीम से लेकर आउटफिट तक सब खास होने वाला है। अगर आपकी भी शादी होने जा रही है और आप सोच रही हैं कुछ नया और स्टाइलिश पहनें तो एक बार ट्राई करें सोनाक्षी सिन्हा के ये स्टाइलिश आउटफिट जिसे पहनकर आप किसी अप्सरा से नहीं लगेंगी कम।

हैवी अनारकली सूट


आप अपनी शादी के किसी भी फंक्शन जैसे संगीत या रिसेप्शन में आप इस तरह का अनारकली सूट हैवी ज्वैलरी के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह के कलरफुल सूट में तस्वीरें भी काफी खूबसूरत आती हैं और रंग भी निखर कर आता है।

लहंगा-लॉन्ग दुपट्टा


किसी भी फंक्शन में आज कल इस तरह का दुपट्टा खास पसंद किया जाता है। अगर आप भी कुछ नया करना चाहती हैं तो फ्लोरल वर्क लहंगे के साथ ही सिर से दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगता है। आप इस तरह के लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी या सिर्फ हैवी इयरिंग भी कैरी कर सकती हैं। यह देखने में बहुत ही एलिगेंट लगता है।

एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा


अगर आप रिसेप्शन में कुछ हटके पहनने का ट्राई कर रही हैं तो आप जरूर ट्राई करें एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा। डार्क कलर का एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा आपके लुक को और भी निखारने में मदद करेगा। साथ ही हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क का लहंगा आपको रॉयल लुक देगा। आप इसके साथ ओपन दुपट्टा डालकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

मिरर वर्क शिमरी साड़ी


मिरर वर्क की साड़ी विद हैवी वर्क कलेक्शन आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। अधिकतर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस फंक्शन में इसी तरह की साड़ी पहनी नजर आती हैं। इस तरह की साड़ी किसी भी स्टाइलिश ड्रेस को टक्कर दे सकती है। आप इस साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज और चोकर बनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आप अगर शादी के किसी फंक्शन में इस तरह की साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप इसके साथ एक हैवी वर्क का दुपट्टा भी अटैच कर सकती हैं जो काफी खूबसूरत लगता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X