ईद पर पहनें कियारा आडवाणी जैसी साड़ियां, देखते ही हर कोई कहेगा माशाल्लाह...

Designer Saree: किसी भी फंक्शन या पार्टी में आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं। वहीं आज ईद के मौक पर आप अपने घर पर मेहमानों की दावत का इंतजाम कर रही हैं तो आप इस खास मौके पर आप कियारा आडवाणी जैसी साड़ियां पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ियां आपके लुक को और भी खूबसूरत और स्टाइलिश बना देती हैं। सिंपल साड़ी से लेकर क्रिस्टल वर्क तक की साड़ियां आप इस खास मौके पर पहन सकती हैं।
हैवी वर्क साड़ी
ईद के खास मौके पर आप गोल्डन वर्क की साड़ी पहन सकती हैं। खास मौके पर इस तरह की शिमरी वर्क वाली साड़ियां काफी पसंद की जाती हैं। इस तरह की साड़ी पर आप ब्लाउज अपनी पसंद का बनवा सकती हैं, लेकिन न्यूड मेकअप और लाइट ज्वैलरी के साथ अगर आप इस साड़ी को पहनेंगी तो आपका लुक सबसे हटके दिखेगा।
जॉर्जेट प्रिंटेड साड़ी
इस बार गर्मी भी बहुत है अगर आप खास फंक्शन में साड़ी पहनने के साथ कंर्फट भी देख रही हैं तो आप इस तरह की जॉर्जेट प्रिंटेड साड़ी पहन सकती हैं। यह पहनने में काफी आरामदायक लगती है। आप इसके साथ हैवी इयरिंग कैरी कर सकती हैं।
रेडी टू वियर साड़ी
आजकल रेडी टू वियर साड़ी का बहुत फैशन है। हर कोई इस तरह की साड़ी को पहनना पसंद करता है। क्योंकि यह पहनने में काफी आसान और दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगती हैं। अगर आप भी कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो आप इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं।
ऑर्गेंजा वर्क साड़ी
खास तौर पर कम उम्र की महिलाओं को ऑर्गेंजा वर्क साड़ी काफी पसंद आती है। अगर आपकी भी पसंद ऑर्गेंजा वर्क वाली साड़ी है तो इस मौके पर आप इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं। हैवी लुक साड़ी के साथ सिंपल ज्वैलरी कैरी करके आप आपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











