पहन लेंगी जाह्नवी कपूर जैसे डीप नेक ब्लाउज तो 500 वाली साड़ी भी लगेगी 5 हजार की, करे लें ट्राई

Deep neck stylish blouse: जाह्नवी कपूर अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से खास चर्चाओं में रहती हैं। जाह्नवी कपूर का फैशन सेंस लोगों को बेहद पसंद आता है। खासतौर पर जाह्नवी कपूर के साड़ी लुक्स खास पसंद किए जाते हैं। बता दें कि कोई भी साड़ी क्यों ना हो। स्टाइलिश ब्लाउज की वजह से ही खूबसूरत लगती है अगर आप भी अपने लुक्स को और भी स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आप भी पहने जाह्नवी कपूर के जैसे डिजाइनर ब्लाउज फिर हर कोई करेगा तारीफ।
डीप नेक नॉट ब्लाउज
आप गर्मियों में लाइट कलर की साड़ी पहन सकती हैं साथ ही में आप डीप नेक नॉट ब्लाउज का कॉम्बिनेशन बना सकती हैं। यह आपके लुक को काफी स्टाइलिश बना देगा। आप इस तरह की साड़ी के साथ ओपन हेयर भी रख सकती हैं।
पर्ल वर्क ब्लाउज
अगर आपको हैवी लुक दिखाना है तो आप स्टोन वर्क की जगह पर्ल वर्क के ब्लाउज पहन सकती हैं। यह देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है और यह काफी लाइट होता है। साथ ही गर्मियों में यह आपको जरा भी नहीं चुभेगा। आप लाइट कलर की किसी भी साड़ी के साथ इसे मैच कर सकती है।
कॉटन ब्लाउज
गर्मियों में कॉटन के ब्लाउज पहनना बेस्ट च्वाइस होती है। आप किसी भी साड़ी के साथ या तो कॉटन ब्लाउज सेम कलर का पहने या फिर आप कंट्रास्ट में भी ब्लाउज पहन सकती हैं। यह साड़ी को काफी अच्छा लुक देती है। खास बात यह है कि इस तरह के ब्लाउज आप आसानी से पूरे दिन कैरी कर सकती हैं।
चोली कट ब्लाउज
गर्मियों में चोली कट ब्लाउज काफी खूबसूरत लगते हैं। यह बेहतर शेप भी देते हैं इसके साथ आप किसी भी तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं। आप इसके साथ भी कंट्रास्ट साड़ी पहन सकती हैं। खासबात यह है कि आप इस तरह के ब्लाउज में 1/4 स्लीव्स करवा सकती हैं और पफ स्लीव्स भी।


Click it and Unblock the Notifications