'आवारा' फिर से बन ही नहीं सकती, राजकपूर कहां से लाएंगे- रणधीर कपूर

मुंबई। भारतीय सिनेमा की बात हो तो राजकपूर एक ऐसा नाम है, जिसे कभी कोई ज़ेहन से नहीं निकाल सकता। उन्होंने हिन्दी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें से एक है आवारा। शोमैन राजकपूर और नरगिस की इस फिल्म को लोगों ने आज भी दिलों में बसा कर रखा है।

rajkapoor

आजकल हिंदी फिल्मों की रीमेक का चलन काफी पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में जब रणधीर कपूर से पूछा गया कि क्य़ा वे आवारा का रीमेक बनाएंगे तो उन्होंने सिरे से इंकार कर दिया। शोमैन राजकपूर के बेटे अभिनेता-निर्देशक रणधीर कपूर का कहना है कि वह कभी भी आरके फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म 'आवारा' का रीमेक नहीं बनाएंगे, क्योंकि कोई भी पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर के अभिनय को नहीं दोहरा सकता।

रणधीर ने वर्ष 1991 में 'हिना' फिल्म का निर्देशन किया था। उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें यह विचार आया था कि वह अपने पिता की इस क्लासिक फिल्म का रीमेक बनाएं, लेकिन बाद में उन्होंने इसे त्याग दिया।

रणधीर ने कहा, लोग मुझसे अक्सर कहते हैं कि मैं रणबीर कपूर और ऋषि कपूर को लेकर 'आवारा' का रीमेक बनाऊं, लेकिन जब मैं इस संबंध में कुछ आगे बढ़ा, तो हम सब डर गए कि हम दुबारा पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर साहब को कहां से लाएंगे? हमें शंकर जयकिशन जैसी संगीतकार जोड़ी कहां से मिलेगी? कहां से शैलेंद्र जैसा गीतकार मिलेगा? और फिल्म में वह ड्रीम सीक्वेंस भी कैसे शामिल करेंगे। इसलिए मैं रीमेक बनाने के पक्ष में नहीं हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X