भारत: अली अब्बास जफर बोले, बहुत जल्दी होगा सलमान की नई हीरोइन के नाम का खुलासा
फिल्म भारत इस समय अपनी लीडिग एक्ट्रेस को लेकर चर्चा में चल रही है क्योंकि सलमान खान की इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा ने किनारा कर लिया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के लिए पहले फाइनल की गई थी। इसके बाद से इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि कौन इसकी एक्ट्रेस होगी। इन्ही बातों का जवाब देते हुए अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया है कि वो जल्द ही इस पर घोषणा करेगें। अली अब्बास जफर ने एक ट्वीट किया और उसमें लिखा है कि हां हां हम काफी जल्दी भारत की नई अभिनेत्री के नाम का ऐलान करना वाले है औऱ हम इसके लिए काम कर रहे है।
हमारे फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और हम इसका इंटरेशनल शूट कर रहे है। इसके बाद से लोगों कई एक्ट्रेस के नामो की अटकलें लगा रहे है लेकिन अभी पक्का नही है कि किसका नाम सामने आने वाला है।

आपको बता दें कि खबरो की माने तो प्रियंका चोपड़ा का ये फिल्म छोड़कर जाना उनकी पर्सनल समस्या था जिसके कारण भारत के डायरेक्टर ने इस बात को काफी हद तक समझा है।
आपको तो जानते ही है कि प्रियंका चोपड़ा की मंगनी की खबरें काफी समय से निक जोनअस से आ रही थी। हाल ही में ये खबर आई की दोनो काफी जल्दी शादी करने वाले है जिसको लेकर उन्होने इस फिल्म को छो़ड़ दिया है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा काफी समय से निक को डेट कर रही है और चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि निक उनसे काफी ज्यादा छोटे है।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत सलमान खान के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए वो काफी समय से काम कर रहे है। फिल्म को उनकी बहन अलवीरा प्रोड्यूस कर रही है।
लोगो के अंदाजो की माने तो इस फिल्म के लिए कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीज का नाम सामने आ रहा है। अगर ऐसा होता है तो जल्द ही अली अब्बास जफर इसकी घोषणा करेंगें।


Click it and Unblock the Notifications
