Just IN..बिहारियों को लेकर क्या कह गए अर्जुन कपूर!
आज मुंबई में अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के बारे में मीडिया से काफी देर बातचीत की। आइए जानते हैं क्या क्या कहा अर्जुन ने..
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आपको फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में एक बिहार के छोरे के लुक में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और कई गाने भी रिलीज़ किए जा चुके हैं। ट्रेलर और गानों को देखकर तो अर्जुन कपूर का किरदार काफी बेहतरीन लग ही रहा है।

आपको बता दें फिल्म के रिलीज़ होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में पूरी टीम जी जान से लगी हुई है। आज मुंबई में फिल्म के लीड एक्टर अर्जुन कपूर ने मीडिया से काफी देर तक बातचीत की।
ना हीरो की हीरोगिरी चली ना हिरोइन का ग्लैमर..पूरी फिल्म इनके नाम !
उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई बातें मीडिया के साथ साझा की। अर्जुन ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि वो लोग हाफ गर्लफ्रेंड में बिहार की एक नई रोशनी को दिखाना चाहते हैं। अर्जुन ने कहा कि अधिकतर लोग बिहारियों के प्रति एक टिपिकल छवि बनाकर रखते हैं जबकि वो सही नहीं होती।
shhh..सुशांत ने खोल दिए कई राज..अब सीक्रेट नहीं उनकी लाइफ
लोगों को मन में बिहार के प्रति बनी पुरानी धारणा को इसके ज़रिए दूर करने के लिए मदद मिलेगी। यही नहीं उन्होंने इस दौरान अपनी एक और फिल्म मुबारकां में अनिल कपूर के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया।
अर्जुन ने बताया कि फिल्म मुबारकां की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर की एक अलग ही साइड देखने को मिली।


Click it and Unblock the Notifications