फिल्म 'आमिर खान' की रिलीज हुई और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे 'शाहरुख'..
आमिर खान की फिल्म दंगल आज रिलीज हुई लेकिन ट्विटर पर शाहरुख खान ट्रेंड कर रहे हैं जानिए क्यों।
आज वैसे तो देखा जाए तो आमिर खान का दिन है क्योंकि उनकी फिल्म दंगल रिलीज हुई है और हर तरफ आमिर ही छाए हुए हैं लेकिन ट्विटर पर आज आमिर खान नहीं बल्कि शाहरुख खान ट्रेंड कर रहे हैं और ये सब कृपा जाहिर है शाहरुख खान के फैन्स की वजह से है। अब हम आपको बताते हैं दरअसल माजरा क्या है।
असल में ट्विटर पर We Want don 3 ट्रेंड कर रहा है मतलब शाहरुख खान के फैन्स चाहते हैं कि डॉन 2 बने और शाहरुख खान ही डॉन 3 में भी हो। पिछले कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ भी रही थी कि फरहान अख्तर डॉन 3 पर ज्लद ही काम शुरू भी कर सकते हैं लेकिन फिलहाल तो फरहान अख्तर का ये प्रोजेक्ट बंद डब्बे में है।
[1st Day 1st Show- हर तरफ दंगल ही दंगल..हर जुबां पर सिर्फ आमिर खान]
फिलहाल तो शाहरुख खान के फैन्स के लिए गुड न्यूज ये है कि हो सकता है जल्द ही शाहरुख खान संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नजर आएं। संजय लीला भंसाली पद्मावती की शूटिंग खत्म करने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे और ऐसा होता है तो देवदास के रिलीज के 14 साल बाद दोनों साथ में काम करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











