26/11 मुंबई हमला: शहीदों को सिर्फ आज नहीं, बल्कि रोज याद करना चाहिए- अक्षय कुमार
26 नवंबर 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले को आज 10 साल बीत चुके हैं। लेकिन इस काले दिन की याद आज भी लोगों के ज़ेहन में ताज़ा है। हमले में करीब 166 लोगों की मौत और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जब मीडिया के साथ अपनी फिल्म 2.0 के इंटरव्यू में रूबरू हुए उन्होंने भी इस दिन को याद किया और दमदार बयान दिया।
रिलीज से पहले ही 350 करोड़ पार- अक्षय कुमार और रजनीकांत का तहलका
अक्षय कुमार ने कहा- 26/ 11 को आज 10 साल हो गए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि हमें आज के दिन ही शहीद जवानों को याद करना चाहिए। इस दिन को रोज़ याद करना चाहिए। मैंने तो जवानों के लिए एक पूरे ऐप ही बनाया हुआ है- भारत के वीर। जिसके जरीए लोग शहीद जवानों के परिवार की सीधे मदद कर सकते हैं, बिना किसी सरकारी या एनजीओ की सहायता के।

अक्षय कुमार ने आगे कहा- इस ऐप के जरीए शहीदों के परिवार को 15 लाख तक की मदद होती है और यकीन मानिए यह रकम उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाते हैं। मैं आज गर्व के साथ कह सकता हूं कि हम सब पब्लिक के मिलकर उस ऐप में 50 करोड़ तक जमा किये हैं। यह पैसा सरकार के पास नहीं जाता, यह सीधा आप शहीद के परिवार वालों के एकाउंट में डाल सकते हैं।
जाहिर है अक्षय कुमार ने शहीद जवानों और उनके परिवार वालों को लेकर गहरी संवेदना दिखाई है। यहां देंखते हैं बॉलीवुड स्टार्स ने 26/11 के रियर हीरोज को किस तरह किया याद-


Click it and Unblock the Notifications











