'दबंग' पार्टी देंगे अरबाज खान
मुंबई। सलमान खान अभिनीत फिल्म 'दबंग' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता के बाद इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान बहुत जल्द जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। अरबाज ने बताया,"फिल्म 'दबंग' की सफलता पर हम लोग बहुत जल्द जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं है।
इस जश्न में सभी दोस्तों और सहयोगियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस सफलता पर हम अपनी खुशी बांटना चाहते हैं।" अनुराग कश्यप के भाई और नवोदित निर्देशक अभिनव कश्यप की पहली फिल्म 'दबंग' में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया है।
फिल्म 'दबंग' की सफलता सिर्फ अरबाज के लिए खुशी की बात नहीं है बल्कि उनके परिवारवालों के लिए भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। फिल्म को मिल रही सफलता पर अरबाज ने कहा,"इस खुशी को मैं बयां नहीं कर सकता। सचमुच यह एक सपने जैसा है।"
abhinav kashyap arbaaz khan अभिनव कश्यप अरबाज खान दबंग सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा dabangg salman khan sonakshi sinha


Click it and Unblock the Notifications