जब आमिर के घर पहुंचे अमिताभ

अमिताभ ने अपने ब्लॉग ' बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर इस संबंध में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आमिर ने उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। आमिर के पिता और फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन की मृत्यु के बाद अमिताभ, आमिर और उनके परिवार को सांत्वना देने उनके घर गए थे।
अपने ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा है, " हमने आमिर और उनके परिवार के साथ समय गुजारा। गमगीन माहौल को थोड़ा हल्का करने की कोशिश की। जब आमिर मुझे बाहर तक छोड़ने आए तो उन्होंने कहा कि सर, हमें एकसाथ काम जरूर करना चाहिए। इस पर मैंने उन्हें एक फिल्म निर्देशित करने की सलाह दी। आमिर के अंदर ऐसा करने की प्रतिभा है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications