बच्चों को स्वतंत्र चिंतक बनाएं: आमिर

आमिर खान ने द इकॉनॉमिक टाइम्स अवार्ड्स के लिए आयोजित समारोह में बच्चों से जुड़े कई प्रश्नों का जवाब दिया। आमिर बच्चों पर किसी भी तरह का दबाव बनाने के खिलाफ हैं। इसकी जगह पर वह कहते हैं कि बच्चों का जीवन प्रश्न पूछते हुए और गलतियां करते बीतना चाहिए।

फिल्म अभिनेता आमिर खान ने रविवार को कहा कि बच्चों को मात्र तथ्यों को रटाने के बदले उन्हें प्रश्न पूछने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आमिर ने वर्ष 2007 में अपनी फिल्म 'तारे जमीन पर' में मंद बुद्धि बच्चों की समस्या को सामने रखा था और अपनी ताजी फिल्म '3 इडियट्स' में बच्चों पर पड़ने वाले पढ़ाई के दबाव पर रोशनी डाली है।

आमिर ने कहा, "हम अपने बच्चों को खाकों में सीमित कर देते हैं और उन्हें रटने की शिक्षा देते हैं। हमें उन्हें स्वतंत्र मस्तिष्क और दबाव रहित भावनाओं वाला व्यक्ति बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। यह प्रक्रिया कम उम्र से ही शुरू की जानी चाहिए। हमें उन्हें सवाल करने और गलतियां करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। हमें किसी बच्चे के विचार को जरूर सुनना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X