फैंस को फिर याद आए किंग खान, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'वी मिस यू शाहरुख खान', पठान का इंतजार!

हाल ही में शाहरुख खान ने लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और इसके बाद से फैंस लगातार उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैं। उनकी फैन फॉलोविंग कितनी तगड़ी है ये किसी से छिपा नहीं हैं। लंबे समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और यही कारण है कि फैंस उनको अक्सर याद करते रहते हैँ। इस वक्त जो खबर सोशल मीडिया से सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि फैंस शाहरुख खान को याद कर रहे हैं।

जी हां, लगातार सोशल मीडिया पर ''हैशटैग वी मिस यू शाहरुख खान'' ट्रेंड कर रहा है। #WeMissUShahrukhKhan ट्रेंड ने ट्विटर पर बीते दिन अपने कब्जा किया हुआ था।

shahrukh khan, pathan, शाहरुख खान, पठान

गौरतलब है कि उनकी आखिरी फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई थी और पिछले साल उनके बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से बातचीत नहीं की है।

एक फैन ने लिखा

एक फैन ने लिखा

एक फैन ने लिखा था कि.. "4 महीने हो गए हैं #WeMissYouSRK उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आएंगे।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "बॉलीवुड तुम्हारे बिना बॉलीवुड नहीं है।" इसके अलावा कई ऐसे फैंस हैं जोकि उनकी फिल्मो को लेकर बेकरार हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस दौरान अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी बिजी हैं और लगातार इसकी शूटिंग कर रहे हैँ। शाहरुख खान इस फिल्म में एक स्पाई के किरदार में नजर आने वाले हैं जो कि यशराज प्रोडक्शन की फिल्म है।

दमदार किरदार नहीं निभाया है

दमदार किरदार नहीं निभाया है

ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने इसके पहले इस तरह का दमदार किरदार नहीं निभाया है और इस फिल्म से उनकी वापसी काफी दमदार होने वाली है। शाहरुख खान इसके अलावा कई फिल्मों का हिस्सा बनेंगे लेकिन किसी तरह का आधिकारिक ऐलान उनकी फिल्मों को लेकर नहीं किया गया है।

पठान में कैमियो

पठान में कैमियो

शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियो करते हुए मेगास्टार सलमान खान भी नजर आएंगे और ये फैंस के लिए काफी शानदार साबित होगा है।

दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में

दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में

पठान में कई बड़े सरप्राइज लोगों को मिलने वाले हैं क्योंकि इस फिल्म में विलेन के किरदार में सुपरस्टार जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये शाहरुख खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X