'घरों में पूजे जाते हैं फिल्मी सितारे'
फिल्मकार अनुभव सिन्हा कहते हैं कि हिंदी फिल्मों के दर्शक आज भी फिल्म स्टार्स को भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन सिन्हा को खुशी है कि फिल्मों की नई शैलियां अपने तरीके से सिनेमाघरों में प्रवेश कर रही हैं। सिन्हा ने अजय देवगन और संजय दत्त जैसे स्थापित कलाकारों के साथ काम किया है और नवोदित कलाकारों के साथ भी काम कर चुके हैं।

उन्होंने आईएएनएस के साथ फोन पर बातचीत में कहा, "बॉलीवुड अपने सदियों पुराने प्रतिमान और परंपरा से बाहर नहीं निकल सकता। हमें फिल्म स्टारों से बेहद लगाव होता है और हम उनकी पूजा करते हैं। बॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई वाली 10 फिल्में उठाकर देख लीजिए। फिल्में अपने कलाकारों के नाम से सफल हुई हैं।"
लेकिन मौजूदा दौर में दशर्क नई शैलियों की फिल्मों को भी पसंद कर रहे हैं, 'कहानी' जिसका बेहतरीन उदाहरण है। सिन्हा ने कहा, "अभी जो कुछ चल रहा है, वह यह है कि दर्शक अब पारंपरिक बॉलीवुड कहानियों से अलग फिल्मों को भी स्वीकार कर रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं।"
सिन्हा की आने वाली फिल्म 'वार्निग' में एक तरफ सुजाना रोडरिग्ज और संतोष बारमोला जैसे नवोदित कलाकार हैं, तो 'गुलाब गैंग' में माधुरी दीक्षित और जूही चावला जैसे स्थापित और मंझे हुए कलाकार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications