हमारे पास पहले ही पूनम पांडे है वीना को पीट कर भगाओ: कमाल राशिद
एक मैग्ज़ीन पर छापी वीना मलिक की फोटो ने हर तरफ हंगामा मचा दिया। न्यूड फोटो के कारण ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक अब सबके निशाने पर आ गईं हैं। हमेशा ही अपने अटपटे बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले एक्टर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके कमाल राशिद खान ने भी वीना के खिलाफ ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली है।
कमाल ने सिधे शब्दों में कहा है कि इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को तत्काल ही भारत देश से निकाल दिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं कमाल वीना के द्वारा न्यूड तस्वीर खिंचवाने से इतने अधिक गुस्से में हैं कि उन्होंने लोगों से वीना की पिटाई तक करने की बात कह दी है।
कमाल ने कहा है कि जो लोग इंडिया से प्यार करते हैं, वह वीना मलिक को कुत्ते की तरह पीटें और सरकार से कहें कि उन्हें हमारे देश से तुरंत भगा दिया जाए। कमाल ने आगे लिखा है कि हमारे पास पहले से ही पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत हैं तो हमें अब वीना मलिक की जरुरत नहीं है।
इतना ही नहीं उन्होंने तो महाराष्ट्र नव निर्माण सेना पर भी निशाना साधा है और कहा है कि अब उन्हें पाकिस्तानी एक्ट्रस वीना से कोई प्रॉबलेम क्यों नहीं हो रही है। आखिर क्यों सब चुप बैठें हैं।


Click it and Unblock the Notifications












